एक्सप्लोरर

यूपी में बीजेपी के मंत्रियों और पदाधिकारियों की फीडबैक के बाद क्या होगा 

बीजेपी के संगठन महामंत्री बी एल संतोष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है. दोनों आज दिन भर यूपी के मंत्रियों से एक एक कर मिलते रहे.

नई दिल्ली: बीजेपी के संगठन महामंत्री बी एल संतोष थर्मामीटर लेकर लखनऊ में चुनावी तैयारी का टेमपरेचर नाप रहे हैं. पहले पार्टी के पदाधिकारियों को बुलाया. फिर योगी सरकार के मंत्रियों से वन टू वन फ़ीडबैक ली गई. अगले हफ़्ते अयोध्या में आरएसएस के प्रचारकों की बैठक बुलाई गई है. संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी इसमें शामिल होंगे. हफ़्ते भर पहले भी उन्होंने लखनऊ का दौरा किया था.

आखिर यूपी में चल क्या रहा है ? 

हमारी चुनावी तैयारी कैसी है ? आरएसएस और बीजेपी के बड़े नेता ये जानने में जुटे हैं. योगी सरकार के सभी मंत्रियों से वन टू वन फ़ीडबैक ली गई. बीजेपी के संगठन महामंत्री बी एल संतोष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह ने लखनऊ में डेरा डाल दिया है. दोनों आज दिन भर यूपी के मंत्रियों से एक एक कर मिलते रहे. सोमवार को छहमंत्रियों संग बैठक हुई. मंगलवार को डिप्टी सीएम से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. 

सबसे पहले बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मिले. मुलाकात के बाद मौर्य न कहा कि हम बीजेपी अध्यक्ष के नेतृत्व में तीन सौ सीटें जीतेंगे. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष  की अगुवाई में चुनाव जीतने का दावा किया, लेकिन अध्यक्ष का नाम नहीं बताया. अब यहीं से चर्चा शुरू हो गई. स्वतंत्र देव सिंह ही अध्यक्ष बने रहेंगे या फिर किसी और को ये जिममेदारी जी जा सकती है. अटकलों के बाज़ार में केशव मौर्य का भी नाम चल रहा है. योगी सरकार के मंत्री दिन भर एक एक कर पार्टी ऑफिस आते रहे. अपने मन की बात बी एल संतोष को बताते रहे. 

चार सवाल सबसे पूछे गए

1. कोरोना की दूसरी लहर में आप लोगों ने क्या-क्या किया ?
2. विधानसभा चुनाव के लिए हमें क्या-क्या करना चाहिए?
3 कार्यकर्ताओं का मनोबल कैसे बढ़ाया जाए ?
4. वोटरों को बीजेपी के पक्ष में करने के लिए आपका क्या सुझाव है?

यूपी की बीजेपी में इस तरह से फ़ीडबैक लेने का काम पहली बार हो रहा है. वो भी दो तरीके से. पहले पार्टी संगठन के पदाधिकारियों से फीडबैक ली गई. फिर सरकार में शामिल मंत्रियों से. 

राज्य में चुनाव अब बस सात महीने दूर हैं. बंगाल में हार के बाद से पार्टी किसी तरह की चूक नहीं करना चाहती है. बीजेपी जानती है अगर यूपी गड़बड़ हुआ तो अगला लोकसभा चुनाव भी फंस सकता है. इसीलिए अब एक्शन का समय आ गया है. कोरोना की दूसरी लहर थमते ही पार्टी चुनावी तैयारी में जुट गई है. बीजेपी उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह कहते हैं कि हम तो बस अपनी तैयारी में जुटे हैं, किसी भी तरह के बदलाव की कोई चर्चा नहीं है. बीती रात सीएम योगी आदित्यनाथ के घर डिनर हुआ. अगले हफ्ते अयोध्या में यूपी के संघ प्रचारकों की बैठक बुलाई गई है. दत्तात्रेय होसबोले भी इसमें शामिल होंगे. खबर है कि जल्द ही बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लखनऊ का दौरा करने वाले हैं.

Corona 2nd Wave: मई में भारत में आए दुनिया की तुलना में सबसे ज्यादा केस, मौतों ने भी तोड़ा रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget