एक्सप्लोरर

FIR के खिलाफ कोर्ट जा सकते हैं Raj Thackeray, गिरफ्तारी पर MNS ने दिया ये बयान

महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा विवाद के बीच राज ठाकरे (Raj Thackeray) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है. ऐसे में राज ठाकरे को पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है.

Raj Thackeray Arrest: महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा विवाद के बीच राज ठाकरे (Raj Thackeray) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है. ऐसे में राज ठाकरे को पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है. ऐसे में पुलिस को चेतावनी देते हुए एमएनएस प्रवक्ता यशवंत किलेदार ने मुंबई पुलिस को आगाह किया है. 

यशवंत किलेदार ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, " चूंकि राज ठाकरे के खिलाफ एफआईआर संभाजी नगर में दर्ज की गई है इसलिए वहां कि पुलिस लोकल थाने को जानकारी देते हुए उनको गिरफ्तार कर सकती है. लेकिन वो ये नहीं सोंचे कि वो उनको आज गिरफ्तार करेंगे. वह अगले आधे घंटे में इस मामले में अपना बयान जारी करेंगे."

क्या कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे राज ठाकरे ?

औरंगाबाद में दर्ज FIR मामले में राज ठाकरे अपनी लीगल टीम से चर्चा कर रहे हैं. यहीं पर यह तय किया जाएगा इस मामले में ठाकरे के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर करनी है या नहीं. इस पर निर्णय करने को लेकर वह संबंधित कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं. 

इस मामले में राज ठाकरे फिलहाल औरंगाबाद नहीं जाएंगे. थोड़ी देर में राज ठाकरे अपना बयान प्रेस रिलीज़ के माध्यम से जारी करने वाले हैं. इस प्रेस नोट को हिंदी, अंग्रेजी और मराठी भाषा में लिखा जा रहा है. इसके बाद इस प्रेस नोट को राज ठाकरे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से शेयर करेंगे.

1 मई को राज ठाकरे ने की थी रैली

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा को लेकर चल रही बहस के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS)चीफ राज ठाकरे ने 1 मई को औरंगाबाद में रैली की. उस दौरान उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि आज तारीख एक मई है, कल दो मई है, 3 मई को ईद है, इसके बाद 4 मई को हम नहीं सुनेंगे.

4 मई को जहां-जहां लाउडस्पीकर लगे हुए है, वहां हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा. आज ठाकरे द्वारा दिए गए अल्टीमेटम का आखिरी दिन है. ऐसे में राज्य में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गृहमंत्री समेत सीएम ने बैठक की.

रैली की वीडियो रिकॉर्डिंग देखने के बाद केस दर्ज

1 मई को राज ठाकरे ने अपने हजारों समर्थकों की मौजूदगी में औरंगाबाद में बड़ी रैली की थी. महाराष्ट्र पुलिस ने कई शर्तों के साथ रैली को मंजूरी दी थी. लेकिन अब इसी रैली को लेकर राज ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. साथ ही आयोजकों का नाम भी एफआईआर में शामिल है. बताया गया है कि पुलिस ने पूरी रैली की वीडियो रिकॉर्डिंग की थी, जिसे देखने के बाद ये मामला दर्ज किया गया है. 

PM Modi in Denmark: इंडिया-डेनमार्क बिजनेस समिट में बोले पीएम मोदी - भारत में निवेश नहीं करने वाले मौका चूक जाएंगे

PM Modi in Denmark: जर्मनी के बाद अब डेनमार्क पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम फ्रेडरिक्सन से हुई बातचीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget