एक्सप्लोरर

क्या बीजेपी में भूचाल लाने की तैयारी कर रहीं हैं पंकजा मुंडे ?

पंकजा मुंडे महाराष्ट्र बीजेपी की एक दिग्गज नेता हैं. वो बीजेपी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं. पंकजा दो बार विधायक चुनी जा चुकी हैं और फडणवीस सरकार में महिला ग्राम एवं बाल विकास मंत्री रह चुकी हैं.

मुंबई: क्या महाराष्ट्र बीजेपी में सियासी भूचाल लाने की फिराक में है पंकजा मुंडे? क्या पंकजा बीजेपी को छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में जाने वाली हैं? क्या पंकजा अपने करियर से जुड़ा हुआ कोई बड़ा फैसला लेने वाली है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि हाल ही में पंकजा मुंडे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है. इस पोस्ट में पंकजा मुंडे कह रही हैं कि उन्हें खुद से बातचीत करने के लिए और कुछ सवालों के जवाब हासिल करने के लिए कुछ वक्त चाहिए.

नई राजनीतिक परिस्थिति में कौन सी राह लेनी चाहिए? अपनी ताकत क्या है? आगे क्या करना चाहिए?- इस जैसे सवालों के जवाब पंकजा मुंडे टटोल रही हैं. उन्होंने कहा है कि वो अपने समर्थकों से 12 दिसंबर के दिन यानी कि गोपीनाथ मुंडे के जन्मदिन पर बात करेंगीं. पंकजा की पोस्ट को देखकर सियासी हलकों में निष्कर्ष निकाला जा रही है कि उनके दिमाग में कुछ बड़ा चल रहा है. माना जा रहा है कि उस दिन पंकजा की तरफ से कोई चौंकाने वाला ऐलान हो सकता है.

पंकजा मुंडे महाराष्ट्र बीजेपी की एक दिग्गज नेता हैं. वो बीजेपी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं. पंकजा दो बार विधायक चुनी जा चुकी हैं और फडणवीस सरकार में महिला ग्राम एवं बाल विकास मंत्री रह चुकी हैं. पंकजा की इमेज आक्रमक और भीड़ जुटाने वाली नेता के तौर पर रही है. 2014 में जब बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और जब तक सीएम पद का चेहरा तय नहीं हुआ था तो जिन नामों की चर्चा हो रही थी उनमें से एक पंकजा मुंडे भी थी. खुद पंकजा ने भी एक सभा में कह दिया था कि लोगों के मन की मुख्यमंत्री तो मैं ही हूं. हालांकि सीएम पद की रेस में देवेंद्र फडणवीस जीत गए. 2014 से लेकर 2019 के बीच भी बहुत कुछ हुआ इस दौरान पंकजा मुंडे पर चिक्की घोटाले का आरोप लगा हालांकि उसमें पंकजा को क्लीन चिट मिल गई. धनंजय मुंडे जो पंकजा मुंडे के चचेरे भाई हैं और एनसीपी से उनके खिलाफ चुनाव लड़ते आए हैं उन्हें देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है. पिछला विधानसभा चुनाव भी धनंजय मुंडे ने पंकजा को हराकर जीता. इससे सियासी हलकों में चर्चा है फडणवीस और पंकजा के बीच कटुता और बढ़ गई. इस बीच नासिक में शिवसेना के नेता संजय राउत ने एक बयान दिया कि पंकजा मुंडे समेत महाराष्ट्र के कई नेता शिवसेना के संपर्क में हैं. यहां यह भी गौर करने वाली बात है पंकजा मुंडे ने हाल ही में उद्धव ठाकरे की तारीफ करते हुए और उन्हें बधाई देते हुए कई ट्वीट किए.

इन सभी बातों को देखते हुए कई लोग ये मतलब निकाल रहे हैं कि पंकजा पार्टी से खफा हैं और पार्टी छोड़ने जैसा कोई बड़ा फैसला ले सकती हैं. हालांकि महाराष्ट्र बीजेपी के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल का कहना है कि पंकजा हार के बाद आत्म चिंतन के लिए वक्त चाहती हैं. उन्होंने इस बात को सीधे खारिज कर दिया कि वे बीजेपी छोड़कर कहीं और जा रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया ये जवाब
भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया ये जवाब
‘सरकार को अस्थिर करने की...', BJP के आरोपों पर खेड़ा का पलटवार, बोले- ये संविधान विरोधी
‘सरकार को अस्थिर करने की...', BJP के आरोपों पर खेड़ा का पलटवार, बोले- ये संविधान विरोधी
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
CJP की रत्ना सिंह की उम्मीद टूटी! दिल्ली HC ने जो कहा- सुनकर टूट जाएगा दिल
CJP की रत्ना सिंह की उम्मीद टूटी! दिल्ली HC ने जो कहा- सुनकर टूट जाएगा दिल

वीडियोज

Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
Embed widget