एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात फतह के लिए क्या है अमित शाह का अचूक प्लान?

गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटे हैं जिन पर चुनाव होने हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 99 सीटों पर सिमट गई थी लेकिन इस चुनाव में परिस्थितियां बदली हुई है.

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव को और धार देने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) इन दिनों 6 दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. इस दौरान वह पार्टी की तैयारियों का न सिर्फ जायजा लेंगे बल्कि गुजरात फतह का अचूक प्लान तैयार करने में जुटे हुए हैं. इन चुनौतियों के अलावा शाह के सामने गुजरात में पार्टी के अंदर की खेमेबाजी को भी दूर करने की चुनौती है. इस खेमेबाजी से निपटने के लिए पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. 

गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटे हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 99 सीटों पर सिमट गई थी लेकिन इस चुनाव में परिस्थितियां बदली हुई है. पिछले चुनाव में जहां बीजेपी की लड़ाई सीधे तौर पर कांग्रेस से थी लेकिन इस बार मामला बिल्कुल इसके उलट है.

इस दफा कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी भी मैदान में बीजेपी से दो-दो हाथ करने के लिए हाथ पैर मार रही है. यही कारण है कि बीजेपी ने अपनी रणनीति में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. इस योजना के मुख्य किरदार अमित शाह हैं. जिनके नेतृत्व में बीजेपी ने अचूक योजना तैयार की है. जिससे बीजेपी का मानना है कि इस चुनाव में पिछले सारे रिकॉर्ड टूट जायेंगे. 

क्या है अमित शाह की रणनीति
सूत्रों के मुताबिक 27, 28 और 29 अक्टूबर को बीजेपी के ऑब्जर्वर सभी सीटों पर फीड बैक के लिए जाएंगे और उनकी फीड बैक के आधार पर ही उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी.  नकारात्मक फीड बैक मिलने पर टिकट कटने की संभावना बढ़ जाएगी. हाल ही में पीएम आवास में हुई बैठक में भी जिताऊ उम्मीदवारों पर ही भरोसा जताए जाने पर सहमति बनी थी. 

'लिए जाएंगे कड़े फैसले'
बीजेपी पिछले दो दशक से गुजरात की सत्ता पर काबिज़ है. ऐसे में स्वाभाविक है की सरकार से लोगों की नाराज़गी हो जाती है. इसे कम करने के लिए अनपॉपुलर विधायकों के टिकट काटने पर भी फैसला लिया जा सकता है. क्योंकि पार्टी मानती है कि वोट मोदी के नाम पर मिल रहा है न की विधायकों के नाम पर. सूत्र बताते हैं की लगभग पच्चीस फीसदी विधायकों का टिकट कट सकता है.

प्रवासी लोगों को साधने की योजना
गुजरात में प्रवासी लोगों को साधने की योजना है. क्योंकि गुजरात एक ऐसा राज्य है जहां अलग अलग राज्यों के लोग रोजी रोटी के लिए आते है. खासकर राजस्थान, यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के लोगों की बड़ी आबादी गुजरात में रहती है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 15 लाख राजस्थानी गुजरात में रहते हैं और इनको साधने के लिए बीजेपी ने नेताओं की फौज उतार दी है. ठीक वैसे ही उतर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के नेताओं की भी ड्युटी गुजरात विधान सभा चुनाव में लगाई जाएगी. जिसकी निगरानी खुद गृहमंत्री अमित शाह करेंगे. 

मोदी के चेहरे को भुनाने की योजना
गुजरात पीएम मोदी की रग-रग में है. जिसे पार्टी अपना प्रमुख हथियार मान रही है. लोग मोदी में गुजरात की अस्मिता देखते हैं. इस अस्मिता को ध्यान में रखते हुए पार्टी की पूरी प्रचार योजना मोदी के इर्द गिर्द है. इसीलिए पार्टी मोदी के चेहरे को आगे करके चुनाव लड़ रही है और इसकी योजना पर खुद अमित शाह काम कर रहे हैं. 

अमित शाह की अगुवाई में ये तय किया गया है की मोदी की रैली ज्यादा से ज्यादा उन जिलों में लगाई जाए जहां मुकाबला कड़ा हो. पार्टी ने ऐसी 60 सीटों का चयन किया है. चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने गुजरात को चार जोन में बांटा है. जिसमें से 3 जोन की बैठक अमित शाह ले चुके हैं, हर जोन के लिए अलग रणनीति होगी, बीजेपी बूथ जीतो चुनाव जीतो के फॉर्मूले को काम करेगी, माइक्रो मैनेजमेंट लेवल पर बीजेपी तैयारी कर रही है. 

'अगली पीढ़ी के लिए कर्ज नहीं छोड़ेंगे...', ब्रिटेन के पीएम बनने के बाद ऋषि सुनक के संबोधन की 5 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धाकड़ के साथ धुरंधर भी हैं धामी, 4 साल में किया धुआंधार काम', राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड CM की जमकर की तारीफ
'धाकड़ के साथ धुरंधर भी हैं धामी, 4 साल में किया धुआंधार काम', राजनाथ सिंह ने जमकर की CM की तारीफ
'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
West Bengal Elections 2026: ‘देखना है जोर कितना...’ पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ईद पर ममता बनर्जी ने कोलकाता में भरी हुंकार
‘देखना है जोर कितना...’ पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ईद पर ममता बनर्जी ने कोलकाता में भरी हुंकार
'नागरिकता छीन लेगी सरकार...', बंगाल चुनाव से पहले केंद्र पर ममता बनर्जी का बड़ा आरोप
'नागरिकता छीन लेगी सरकार...', बंगाल चुनाव से पहले केंद्र पर ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने फ्लाइट में सीट सेलेक्शन फ्री किया तो भड़कीं एयरलाइंस, FIA ने लिखी चिट्ठी, कहा- अगर ऐसा किया तो...
सरकार ने फ्लाइट में सीट सेलेक्शन फ्री किया तो भड़कीं एयरलाइंस, FIA ने लिखी चिट्ठी, कहा- अगर ऐसा किया तो...
पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा, अधिकारी ने खुदकुशी के लिए ठहराया था जिम्मेदार
पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा, अधिकारी ने खुदकुशी के लिए ठहराया था जिम्मेदार
'टाइम वेस्ट, बोरिंग...', 'धुरंधर 2' पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी खड़े किए सवाल, बोलीं- 'बहुत बड़ी निराशा'
'टाइम वेस्ट, बोरिंग...', 'धुरंधर 2' पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी खड़े किए सवाल
Exclusive: पाकिस्तान में ईद के दिन लश्कर के हेडक्वार्टर में कत्लेआम, कमांडर बिलाल को पहले घोंपा खंजर फिर सीने में उतारीं गोलियां
ईद के दिन लश्कर के हेडक्वार्टर में कत्लेआम, कमांडर बिलाल को पहले घोंपा खंजर फिर सीने में उतारीं गोलियां
IPL इतिहास में पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
IPL इतिहास में पर्पल कैप विजेताओं की पूरी लिस्ट, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
47 लाख का पैकेज ठुकराकर वायरल हो गया टेक्नीशियन, बोला-'अभी इस रोल के लिए तैयार नहीं हूं'
47 लाख का पैकेज ठुकराकर वायरल हो गया टेक्नीशियन, बोला-'अभी इस रोल के लिए तैयार नहीं हूं'
लो जी... अब लैब में भी बनने लगा चावल, नॉर्मल राइस से कितना अलग; क्या यह हेल्दी है?
लो जी... अब लैब में भी बनने लगा चावल, नॉर्मल राइस से कितना अलग; क्या यह हेल्दी है?
Embed widget