एक्सप्लोरर

असम में CAA लागू करने को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह? जानें जवाब

अमित शाह ने कहा कि पूरे देश में एक साथ नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि फिलहाल कोरोना वैक्सीनेशन का काम चल रहा है.

पश्चिम बंगाल और असम में विधनसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 27 मार्च को होने जा रही है. बीजेपी जहां एक तरफ असम में फिर सत्ता में आने का दावा कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ बंगाल में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी सरकार को उखाड़ने की पूरी कोशिश में लगी है. इस बीच, पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कई मुद्दों पर बेबाकी से जवाब दिए.

पूरे देश में एक साथ लागू होगा सीएए

अमित शाह ने कहा कि पूरे देश में एक साथ नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि फिलहाल कोरोना वैक्सीनेशन का काम जोर-शोर के साथ चल रहा है. संसद से यह कानून पास है और कोरोना के चलते इसके लागू करने में देरी हुई है. गृह मंत्री ने कहा कि हर शरणार्थी को नागरिकता मिलेगी. इसमें किसी को संशय रखने की जरूरत नहीं है.

ममता को सीएए से क्या परेशानी?

अमित शाह ने कहा कि सीएए में नागरिकता लेने नहीं बल्कि देने का प्रावधान है. उन्होंने कहा कि जब ममता जी कहती हैं कि सारे लोग नागरिक है फिर नागरिकता का ठप्पा लगने पर उनको तकलीफ क्या है? उन्होंने घुसपैठ पर कहा कि लॉ एंड ऑर्डर राज्य की जिम्मेदारी है. असम में कैमरे लगाए, फेंसिंग की. घुसपैठ तभी रुकेगा जब पुलिस और बीएसएफ मुश्तैद हो. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता दीदी इन चीजों को हल्के में ले रहीं हैं. उन्होंने कहा कि घुसपैठ रोकने केन्द्र सरकार हो या फिर राज्य सरकार हो, उसकी प्राथमिकता होनी चाहिए.

केन्द्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा- “हम विचारधारा नहीं बदल रहे हैं बल्कि जो लोग पार्टी में आ रहे हैं वो हमारी विचारधार को फॉलो कर रहे हैं. मैं मानता हूं कि वह इस आइडियोलॉजी में अपने आपको ढाल लेंगे और हमारे सांचे में ढल जाएंगे.”

अमित शाह ने कहा कि अगर कोई नेता चुनाव से पहले पार्टी बदलता है तो वह बदल सकता है क्योंकि अगले पांच साल का जनादेश लेने जाना होता है. शुभेंदु अधिकारी के बारे में यह जनता तय करेगी कि अब जहां वह है वो सही जगह है या पहले जहां थे वो सही जगह थी. उन्होंने कहा कि नंदीग्राम में यह भी तय हो जाएगा कि अभ जहां पर शुभेंदु हैं वह सही जगह है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय वायुसेना का Su-30MKI फाइटर जेट लापता, रडार से संपर्क टूटा, रक्षा मंत्रालय ने क्या बताया?
भारतीय वायुसेना का Su-30MKI फाइटर जेट लापता, रडार से संपर्क टूटा, रक्षा मंत्रालय ने क्या बताया?
'अमेरिका-इजरायल ने दुनिया को युद्ध की आग में झोंका, अब उसकी आंच भारत...', मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग पर भड़के इमरान मसूद
'दुनिया को युद्ध की आग में झोंका, उसकी आंच भारत...', मिडिल ईस्ट में जंग पर भड़के इमरान मसूद
तेलंगाना में बड़ा रेल हादसा टला, इस्सार एक्सप्रेस का इंजन पहिया टूटा, रातभर पटरी पर खड़ी रही ट्रेन
तेलंगाना में बड़ा रेल हादसा टला, इस्सार एक्सप्रेस का इंजन पहिया टूटा, रातभर पटरी पर खड़ी रही ट्रेन
पश्चिम बंगाल के बाद लद्दाख में भी इस्तीफा, कवींद्र गुप्ता ने छोड़ा उपराज्यपाल का पद
पश्चिम बंगाल के बाद लद्दाख में भी इस्तीफा, कवींद्र गुप्ता ने छोड़ा उपराज्यपाल का पद

वीडियोज

Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU
Chitra Tripathi: बेटे के लिए नीतीश का 'रिटायरमेंट प्लान'? | Big Breaking | Nitish Kumar | Bihar CM
Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान, अमेरिका से लेकर कुवैत, ओमान तक... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग में अब तक किस देश के कितने लोगों की हुई मौत?
ईरान, US से कुवैत, ओमान तक... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग में किस देश के कितने लोगों की हुई मौत?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget