एक्सप्लोरर

Salman Khurshid Exclusive: किताब विवाद पर सलमान खुर्शीद की सफाई, कहा- हिंदुत्व को कभी आतंकी संगठन नहीं कहा

Salman Khurshid Exclusive: सलमान खुर्शीद ने कहा- मैंने किसाब में लिखा कि जो लोग हिंदू धर्म का दुरुपयोग करते हैं, वह ISIS और बोको हरम का समर्थन करते हैं. मेरी किताब में आतंकी शब्द ही नहीं है.

Salman Khurshid Exclusive: कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) एक बार फिर विवादों में हैं. विवाद सलमान खुर्शीद की किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ को लेकर है. सलमान खर्शीद ने अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन ISIS और बोको हराम से की है और हिंदुत्व की राजनीति को खतरनाक बताया है. अब सलमान खर्शीद ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में इस पूरे विवाद पर पर सफाई दी है. सलमान खुर्शीद ने कहा कि मैंने हिंदुत्व को कभी आतंकी संगठन नहीं कहा. मैंने इस किताब को लिखने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतजार किया.

मेरी किताब में आतंकी शब्द ही नहीं है- खुर्शीद

सलमान खुर्शीद ने कहा, ‘’मैंने किसाब में लिखा कि जो लोग हिंदू धर्म का दुरुपयोग करते हैं, वह आईएसआईएस और बोको हरम का समर्थन करते हैं. मेरी किताब में आतंकी शब्द ही नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘’मैं किताब में लोगों को जोड़ना चाहता हूं. मेरी किताब में महात्मा गांधी का जिक्र है. राम का जिक्र है. बल्कि पूरी रामायण है. लेकिन हिंदू धर्म को मानने वाले लोग इसकी चर्चा भी नहीं कर रहे.’’

राहुल गांधी के बयान पर क्या कहा?

सलमान खुर्शीद ने कहा, ''मैं और मेरी पार्टी एक है. जो मेरी पार्टी चाहती है, करती है, कहती है, उससे मैं पूरी तरह सहमत हूं. मैं पार्टी से अलग नहीं हो सकता और ना ही पार्टी से अलग कोई बात कह सकता हूं. मैंने किताब में कोशिश की है कि जो मेरी पार्टी कहती है और सोचती है, उसी का मैं यहां उल्लेख करूं.'' उन्होंने कहा, ''अगर कांग्रेस कहेगी ये ना कहो तो मैं नहीं कहूंगा, लेकिन पार्टी ने तो इसका समर्थन किया है. राहुल गांधी ने कहा है कि अगर हिंदू और हिंदुत्व अलग-अलग नहीं है तो फिर इनके दो नाम क्यों हैं. मैंने अपनी किताब में हिंदुत्व की तारीफ है कि इसे बढ़ाना चाहिए और स्वीकार करना चाहिए. अगर राहुल गांधी ने हिंदू धर्म का अपमान किया है तो वह उनका भी अपमान है, क्योंकि वह खुद हिंदू है.''

गुलाब नबी आजाद के बयान पर क्या कहा?

गुलाब नबी आजाद के बयान पर कांग्रेस नेता खुर्शीद ने आगे कहा, ''आजाद जी जब स्टेटमेंट जारी करते थे तो G-23 हुआ करता था. आज G-1 है. इसका मतलब वह अकेले पड़ गए. बाकी लोग कहां गए? वह मेरे साथी और मेरे सीनियर नेता हैं. उन्होंने जो कहा मैं उसका सम्मान करता हूं.''आजाद ने कहा था, ''हिंदुत्व की जिहादी इस्लाम से तुलना करना गलत है. हम भले ही एक राजनीतिक विचारधारा के तौर पर हिंदुत्व से सहमत न हों लेकिन उसे आईएसआईएस और जिहादी इस्लाम से जोड़ना गलत है.”

किताब में सलमान खुर्शीद ने क्या लिखा?

किताब में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों से करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि हिंदुत्व साधु-सन्तों के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को किनारे लगा रहा है, जो कि हर तरीके से आईएसआईएस और बोको हरम जैसे जिहादी इस्लामी संगठनों जैसा है. इसकी वजह पूछे जाने पर सलमान ने कहा, "हिन्दू धर्म बहुत उच्च स्तर का धर्म है. इसके लिए गांधी जी ने जो प्रेरणा दी उससे से बढ़कर कोई प्रेरणा नहीं हो सकती है. कोई नया लेबल लगा ले तो उसे मैं क्यों मानूं? कोई हिन्दू धर्म का अपमान करे तो भी मैं बोलूंगा. मैंने ये कहा कि हिंदुत्व की राजनीति करने वाले गलत हैं और आईएसआईएस भी गलत है."

यह भी पढे़ं-

ABP-C Voter Survey: BJP या कांग्रेस, बसपा या सपा, जानें- उत्तर प्रदेश में किस पार्टी की बन सकती है सरकार

Norovirus In Kerala: केरल के वायनाड में 11 छात्रों में नोरोवायरस की पुष्टि, जानिए कैसे फैलती है ये बीमारी और क्या हैं लक्षण?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था
90 लाख सालाना की नौकरी ठुकरा दी! वजह सैलरी नहीं, होने वाला बॉस था

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget