एक्सप्लोरर

Violent Clash: बंगाल के कूचबिहार में 2 गुट आपस में भिड़े, 5 को मारी गोली, बीजेपी बोली- बांग्लादेश से आए हंगामा करने वाले

Violent Clash: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा की खबरें पहले भी सामने आती रही हैं. कुछ दिनों पहले ही कथित तौर पर केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर भी हमले की खबर आई थी.

Violent Clash: पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के गीतलदाहा में दो गुटों के बीच मंगलवार (27 जून) को हिंसक झड़प हो गई. इस घटना में 5 लोगों को गोलियां लगीं, जिनमें से एक की मौत हो गई. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हिंसक झड़प में मरने वाले शख्स का नाम बाबू हक है. कूच बिहार के पुलिस आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई है, वहीं चार अन्य घायल है. 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस घटना पर स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता अजय रॉय ने दावा करते हुए कहा कि घटना को अंजाम देने वाले लोग पड़ोसी देश बांग्लादेश से आए थे. उन्होंने ये भी दावा किया कि हिंसक झड़प में मरने वाला शख्स भी बांग्लादेशी है. उन्होंने दावा किया कि ये पैसों के लेन-देन का मामला है, इसमें कोई राजनीतिक एंगल नहीं है.

टीएमसी ने लगाया बीजेपी पर आरोप
वहीं, इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता अनारुल हक ने बीजेपी पर इस हिंसक झड़प का आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया, जिसके चलते ये हिंसक झड़प हुई. उन्होंने कहा कि टीएमसी के कार्यकर्ता सो रहे थे. इसी दौरान अचानक कुछ बीजेपी कार्यकर्ता घर में घुस आए और गोलियां बरसा दीं. जिसमें एक शख्स की मौत हो गई.

पहले भी हो चुका है बवाल
इससे पहले जिले में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़प हुई थी. पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे. पीटीआई के खबर के मुताबिक, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक पर भी 17 जून को कथित तौर पर हमला हुआ था.

बीजेपी ने लगाए ममता सरकार पर गंभीर आरोप
सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए बीजेपी आरोप लगाया कि निशीथ प्रमाणिक के काफिल पर बम से हमला हुआ था और पुलिस लाचार बनी खड़ी रही. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि जब झड़प हुई तो पुलिस वहां मूकदर्शक बनकर खड़ी देखती रही. उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हमला किया गया और बीजेपी कार्यकर्ताओं से नामांकन पत्र छीन लिए गए. इस तरह का कृत्य संविधान का अपमान है.

पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि घटना के वक्त टीएमसी नेता उदयन गुहा मौके पर 1000 से 1500 गुंडों के साथ मौजूद थे. इन गुंडों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कथित तौर पर साहेबगंज के बीडीओ ऑफिस के बाहर से नामांकन पत्र छीन लिए.

ममता सरकार चला रही हैं या नौटंकी कर रही हैं- सुकांता मजूमदार
एएनआई को दिए बयान में सुकांता मजूमदार ने कहा कि निशीथ प्रमाणिक पर बम से हमला किया गया. पुलिस लाचार खड़ी रही. उदयन गुहा वहां अपने गुंडों के साथ खड़ा था. वो बीजेपी कार्यकर्ताओं से बी फॉर्म छीन रहे थे. चुनाव आयोग और राज्य प्रशासन इस पर खामोश है. अगर एक मंत्री पर इस तरह का हमला हो सकता है तो हम कल्पना कर सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में क्या हालात हैं. ममता बनर्जी सरकार चला रही हैं या नौटंकी कर रही हैं.

ये भी पढ़ें:

Congress Working Committee: मिशन 2024 के लिए कांग्रेस की टीम 'स्पेशल 35' का होगा ऐलान, प्रियंका गांधी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
Parliament Monsoon Session LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget