एक्सप्लोरर

Congress Working Committee: मिशन 2024 के लिए कांग्रेस की 'स्पेशल 35' का होगा ऐलान, प्रियंका गांधी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

Congress Working Committee: लोकसभा चुनाव और राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपनी नई टीम का ऐलान करेगी, इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे कुछ दिनों में राहुल गांधी से मिलेंगे.

Congress Working Committee: अगले साल यानी 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनावों के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. विपक्षी दलों की गोलबंदी के साथ अब कांग्रेस ने अपने स्तर पर भी तैयारी शुरू कर दी है, जिसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुरुवार 29 जून को राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं. इस बैठक में कांग्रेस की उस वर्किंग कमेटी को लेकर जिक्र होगा, जो आने वाले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनावों में पार्टी का नेतृत्व करेगी. आने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस की तरफ से जल्द ही नई टीम का ऐलान किया जा सकता है. 

राहुल गांधी से खरगे की मुलाकात
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस एक नई वर्किंग कमेटी (CWC) का ऐलान कर सकती है, जिसमें कई नए महासचिव और राज्य इकाइयों के प्रभारियों की घोषणा की जाएगी. हालांकि नई टीम को लेकर अब तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है, मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी के नए सिपाहियों का नाम राहुल गांधी के सामने रख सकते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि आने वाले चुनावों में प्रियंका गांधी को बड़ी भूमिका में देखा जा सकता है. इसके लिए खरगे ने उनसे संपर्क किया है. बताया गया है कि वर्किंग कमेटी में 50% सदस्य दलित और पिछड़े वर्ग समुदायों से हो सकते हैं. इसके अलावा 50 साल से कम उम्र के नेताओं को तवज्जो दी जाएगी. 

प्रियंका गांधी को मिलेगी नई जिम्मेदारी
प्रियंका गांधी ने पिछले साल ही उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से ही अटकलें लगनी शुरू हो गईं. अब पार्टी के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि प्रियंका ने खरगे को कहा है कि वो हर तरह की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं. गुरुवार को होने वाली बैठक में प्रियंका गांधी का रोल तय हो सकता है, उन्हें पार्टी ऐसा पद देने की तैयारी कर रही है, जिससे वो राज्य और केंद्र में अपना योगदान दे सकें. 

इस फॉर्मूले से बनेगी नई टीम
एचटी की इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि नई कमेटी में 24 की जगह 35 सदस्य हो सकते हैं, साथ ही सभी को अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है. क्योंकि सोनिया गांधी और राहुल गांधी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं, ऐसे में वो कमेटी के सदस्य रहेंगे. उनके अलावा पार्टी के कई युवा और सीनियर नेता इस नई टीम में नजर आ सकते हैं. रायपुर में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में इस बात पर मुहर लगाई गई थी कि कमेटी के सदस्यों को अलग-अलग वर्ग में बांटा जाएगा. जिसमें अनुसूचित जातियों और जनजातियों के लिए 25%, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के लिए 25% और सामान्य वर्ग के लिए 50% सीटें रिजर्व होंगी.

ये भी पढ़ें - Barack Obama Row: 'मोदी सरकार के मंत्री चीन का नाम नहीं लेते', ओबामा विवाद पर बोले ओवैसी, मणिपुर और चीन के बहाने बीजेपी को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
IND vs NZ: डेरिल मिचेल के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा; ODI में रचा नया इतिहास
डेरिल मिचेल के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा; ODI में रचा नया इतिहास
माघ मेले में पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, DM बोले एक्शन होगा
माघ मेले में पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, DM बोले एक्शन होगा
'मर्दानी 3' होगी फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म, जानें रानी मुखर्जी की मूवी का टोटल रनटाइम
रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' होगी फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म, जानें रनटाइम

वीडियोज

Neville Tata की नियुक्ति पर फिर संकट | Sir Ratan Tata Trust की Meeting क्यों रद्द हुई? | Paisa Live
Breaking News: Jammu & Kashmir के किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी | ABP News
Headlines Today: देखिए बड़ी खबरें फटाफट | PM Modi | Assam | Sangam | Maghmela | UP News | ABP News
Breaking News: मेयर सस्पेंस के बीच CM Devendra Fadnavis रात को Davos के लिए रवाना हुए | ABP News
Naseeruddin Shah का बेटा ना चाहते हुए भी कैसे बना Full Time एक्टर?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
IND vs NZ: डेरिल मिचेल के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा; ODI में रचा नया इतिहास
डेरिल मिचेल के नाम हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा; ODI में रचा नया इतिहास
माघ मेले में पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, DM बोले एक्शन होगा
माघ मेले में पुलिस के साथ विवाद के बाद धरने पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, DM बोले एक्शन होगा
'मर्दानी 3' होगी फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म, जानें रानी मुखर्जी की मूवी का टोटल रनटाइम
रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' होगी फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म, जानें रनटाइम
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग, शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग, शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
मालिक ने मनाया अपने कुक का बर्थडे, इंतजाम देख भावुक हो गए राम जी बाबा- वीडियो वायरल
मालिक ने मनाया अपने कुक का बर्थडे, इंतजाम देख भावुक हो गए राम जी बाबा- वीडियो वायरल
GRAP-4 Rules: दिल्ली-NCR में लागू ग्रैप-4 तोड़ने पर सिर्फ पेनाल्टी लगेगी या जेल भी हो जाएगी, जानें क्या हैं नियम?
दिल्ली-NCR में लागू ग्रैप-4 तोड़ने पर सिर्फ पेनाल्टी लगेगी या जेल भी हो जाएगी, जानें क्या हैं नियम?
Embed widget