एक्सप्लोरर

West Bengal Train Accident: रेल हादसे में 6 की मौत- 50 घायल, रेस्क्यू जारी, पीएम मोदी ने जताया दु:ख, दुर्घटना से जुड़ी बड़ी बातें

Guwahati-Bikaner Express Derailed: गुवाहाटी में पूर्वोत्तर प्रांतीय रेलवे (एनएफआर) के एक प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना एनएफआर के अलीपुरद्वार संभाग के अंतर्गत एक इलाके में शाम करीब पांच बजे हुई.

West Bengal Train Accident: पश्चिम बंगाल के जलपाइगुड़ी जिले में दोमोहोनी के निकट बृहस्पतिवार को बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए, जिसके चलते कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 50 के करीब लोग घायल हो गए. वीडियो में दिखा है कि कई डिब्बे पटरी से उतरे हुए हैं और बचावकर्मी यात्रियों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा रेल मंत्रालय के संपर्क में हैं और राहत और बचाव कार्यों के लिए स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.

गुवाहाटी में पूर्वोत्तर प्रांतीय रेलवे (एनएफआर) के एक प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना एनएफआर के अलीपुरद्वार संभाग के अंतर्गत एक इलाके में शाम करीब पांच बजे हुई. उन्होंने कहा कि दुर्घटना अलीपुरद्वार जंक्शन से 90 किलोमीटर से अधिक दूरी पर हुई. प्रवक्ता ने कहा, 'दुर्घटना राहत ट्रेन और एक मेडिकल टीम घटनास्थल के लिये रवाना हो गई है. भारतीय रेलवे ने 03564 255190, 050 34666, 0361-273162, 2731622, 2731623 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं.

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से पीएम मोदी ने ट्रेन हादसे का जायजा लिया. गुनीत कौर चीफ पीआरओ नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने कहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. हमारी टीमों ने प्रभावित यात्रियों को सफलतापूर्वक बचाया है. पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट के जरिए लिखा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पश्चिम बंगाल में ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. ईश्वर घायलों को शीघ्र स्वस्थ करे.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में 28 हजार से अधिक कोरोना के नए केस की पुष्टि, मुंबई में कम हो रही है रफ्तार

ममता बनर्जी ने कहा कि मयनागुरी में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस की दर्दनाक दुर्घटना के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ. राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, डीएम/एसपी/आईजी उत्तर बंगाल बचाव और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं. घायलों को जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा दी जाएगी. राज्य मुख्यालय से स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि मैं कल सुबह साइट पर पहुंच रहा हूं. मौके पर मेडिकल टीम, वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं. पीएम मोदी ने भी स्थिति और बचाव अभियान का जायजा लिया. हमारा फोकस रेस्क्यू पर है. अनुग्रह राशि की भी घोषणा की गई है. इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के पीड़ितों को अनुग्रह राशि का एलान किया गाय है. मरने वालों के परिजनों को 5 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपए और मामूली चोट पर 25 हजार रुपए की अनुग्रह राशि का एलान किया गया है.

ये भी पढ़ें- जयंत चौधरी की पार्टी RLD ने जारी की 29 उम्मीदवारों की सूची, सपा के कई नेताओं का भी नाम

वहीं बहुजन समाज पार्टी के नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने भी ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन हादसे में यात्रियों की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुःखद है. इस दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं दिवंगत हुए लोगों के परिजनों के साथ हैं, घायलों के अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है.

 

West Bengal Train Accident: रेल हादसे में 6 की मौत- 50 घायल, रेस्क्यू जारी, पीएम मोदी ने जताया दु:ख, दुर्घटना से जुड़ी बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
Explained: भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?
भारत के किन चुनावों में आज भी बैलेट पेपर इस्तेमाल होते हैं और क्यों?
'मुझे हटाने के लिए BJP नेताओं ने साजिश रची', मणिपुर के पूर्व CM ने लगाया बड़ा आरोप
'मुझे हटाने के लिए BJP नेताओं ने साजिश रची', मणिपुर के पूर्व CM ने लगाया बड़ा आरोप

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget