एक्सप्लोरर

बंगाल: अपने ही गढ़ में BJP को कैसे चुनौती देगी ममता? 24 घंटे में 4 पार्टी नेताओं ने दिया झटका

बीजेपी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने टीएमसी में लगातार हो रहे इस्तीफे को लेकर ममता बनर्जी पर चुटकी ली. उन्होंने कहा कि जिस रफ्तार से टीएमसी में इस्तीफे हो रहे हैं पीसी (आंट) को अपने ऑफिस में एक इस्तीफा सेंटर खोलने पर विचार करना चाहिए.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पिछले 24 घंटे के दौरान चार लोगों ने टीएमसी को बाय-बाय कर दिया है. गृह मंत्री अमित शाह 19 और 20 नवंबर को दो दिवसीय बंगाल दौरे पर रहेंगे. लेकिन,  उनके इस दो दिवसीय दौरे से पहले पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है.

एक दिन पहले गुरुवार को पार्टी के दो बड़े नेताओं के इस्तीफे के बाद शुक्रवार को एक पार्टी के विधायक शीलभद्र दत्ता के साथ ही अल्पसंख्यक सेल के महासचिव कबिरुल इस्लाम ने भी टीएमसी को अलविदा कर दिया है.

बैरकपोर के विधायक शीलभद्र दत्ता ने इस महीने की शुरुआत में अन्य बागियों की तरह ही चुनावी रणनीतिक प्रशांत भूषण की कार्यशैली पर सवाल उठाया था. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा लिखने के बाद संवाददाताओं से उन्होंने कहा- "मैं ऐसा सोचता हूं कि वर्तमान परिदृश्य में मैं पार्टी के लिए फिट नहीं हूं. लेकिन, मैं विधायक के तौर पर इस्तीफा नहीं दूंगा. क्यों मैं विधायक के तौर पर इस्तीफा दूं? मैंने लोगों को वोट जीता है. अगर मैं चला जाऊंगा तो वे कहां जाएंगे?"

गुरुवार को शुभेंदु अधिकार ने टीएमसी से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद जितेन्द्र तिवारी ने भी अपना इस्तीफा दे दिया.

रिटायर्ड कर्नल दीप्तांशु चौधरी ने भी साउथ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन और राज्य की शिकायत निगरानी सेल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने गुरुवार को अपना इस्तीफा राज्यपाल के साथ ही ममता बनर्जी को भेज दिया. कर्नल चौधरी ने बीजेपी से टीएमसी ज्वाइन किया था और आसनसोल क्षेत्र के पर्यवेक्षक थे और जितेन्द्र तिवारी के करीबी माने जाते हैं.

बीजेपी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने टीएमसी में लगातार हो रहे इस्तीफे को लेकर ममता बनर्जी पर चुटकी ली. उन्होंने कहा कि जिस रफ्तार से टीएमसी में इस्तीफे हो रहे हैं पीसी (आंट) को अपने ऑफिस में एक इस्तीफा सेंटर खोलने पर विचार करना चाहिए. ऐसी उम्मीद है कि अमित शाह की मौजूदगी में ये बागी नेता अपने अन्य साथियों के साथ अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शमिल हो सकते हैं.

पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटें है और अमित शाह ने इसमें से राज्य की 200 सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया है. 2019 लोकसभा में बीजेपी को बड़ी सफलता हाथ लगी थी और वह यहां की 42 लोकसभा सीट में से 18 सीट पर शानदार जीत दर्ज की. ऐसे में बीजेपी ममता के गढ़ में अपने लिए 2021 के विधानसभा चुनाव में बड़ा अवसर देख रही है. यही वजह है कि पार्टी के कई बड़े नेताओं की तरफ से लगातार दौरे किए जा रहे हैं और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने के उन्हें निर्देश दिए गए हैं, ताकि संगठन को मजबूती मिल सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
उरी में घुसने की कोशिश कर रहे थे पाकिस्तान आतंकी, आर्मी के एक्शन से भागे, साथ लाए थे गोला-बारूद और AK-47
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget