एक्सप्लोरर

West Bengal Violence: रिषड़ा में इंटरनेट बंद, बिना कारण बाहर घूमने पर रोक, हालात सामान्य करने में जुटा पुलिस प्रशासन

Rishra Violence: पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के रिषड़ा में रामनवमी पर जो झड़प हुई उसके बाद अब शहर में भारी पुलिस बल तैनात है. इलाके में धारा-144 भी लागू है.

West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के हिंसा प्रभावित रिषड़ा शहर में पुलिस बल की भारी तैनाती के बीच धारा-144 अब भी लागू है और इंटरनेट सेवाएं बंद हैं. पुलिस ने बताया कि जिले में कहीं से भी हिंसा या आगजनी की कोई घटना होने की खबर नहीं है. चंदननगर पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'स्थिति नियंत्रण में हैं. जिले में कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी की कोई खबर नहीं है. महत्वपूर्ण स्थानों और क्षेत्रों में हमारे बल तैनात हैं. किसी को भी बिना किसी उद्देश्य के घूमने की अनुमति नहीं है.'

अधिकारी ने कहा, हम सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं. रविवार की हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धारा-144 वापस लेने और क्षेत्र में इंटरनेट सेवाओं पर लगी रोक हटाने संबंधी निर्णय स्थिति के आंकलन के बाद ही लिया जाएगा.

रिषड़ा में रविवार की शाम रामनवमी के जुलूस के दौरान झड़प की सूचना मिली थी. जुलूस में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष और पुरसुराह सीट से पार्टी के विधायक बिमन घोष मौजूद थे. हिंसा में विधायक घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पास के श्रीरामपुर शहर के कुछ हिस्सों में भी तोड़-फोड़ की घटनाएं हुईं, जिसके बाद धारा-144 लागू कर दी गई और इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं. 

राज्यपाल आनंद बोस ने घटना स्थल का लिया जायजा
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मंगलवार को अपनी दार्जिलिंग यात्रा बीच में ही रोक दी और स्थिति का जायजा लेने के लिए रिषड़ा आए. बोस जी20 बैठक में भाग लेने के लिए दार्जिलिंग गए हुए थे. दार्जिलिंग से रवाना होकर कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरने के बाद बोस सीधे हुगली जिले के रिषड़ा पहुंचे. राज्यपाल रेलवे गेट संख्या चार पर गए जहां सोमवार रात हिंसा और आगजनी की घटनाएं हुई थीं. उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

Bandi Sanjay Arrest: 'तेलंगाना बीजेपी चीफ संजय बंदी गिरफ्तार', बीजेपी बोली- केसीआर के लिए अच्छा नहीं होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान परस्त पार्टियों  से पास करवाया रेजोल्यूशन 
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक परस्त पार्टियों  से पास करवाया रेजोल्यूशन 
'Don't Go. Bomb Hai, Please'... इंडिगो फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
'Don't Go. Bomb Hai, Please'... इंडिगो फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
सहारनपुर से कोलकाता एयरपोर्ट तक... मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'
मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget