एक्सप्लोरर

निशिकांत दुबे और महुआ मोइत्रा के बीच सियासी घमासान में फंसा बिजनेसमैन, जानिए कौन हैं दर्शन हीरानंदानी?

Darshan Hiranandani Profile: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बीच मचे सियासी घमासान में एक नाम जो सामने आया है वो है दर्शन हीरानंदानी.

Darshan Hiranandani: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार (15 अक्टूबर) को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाया कि वो संसद में सवाल पूछने के लिए एक बिजनेसमैन से घूस लेती हैं. बीजेपी सांसद ने इसको लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक चिट्ठी भी लिखी. इस आरोप के बाद एक दूसरे की धुर विरोधी पार्टियों में एक बार फिर टकराव शुरू हो गया है.

लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में निशिकांत दुबे ने दावा किया कि एक वकील ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी के बीच रिश्वत के आदान-प्रदान के पुख्ता सबूत शेयर किए हैं. साथ ही उन्होंने टीएमसी सांसद को तत्काल निलंबित करने का आग्रह भी किया. बीजेपी सांसद ने कहा, “इस बारे में कोई संदेह नहीं है कि संसदीय प्रश्न पूछकर एक व्यवसाई दर्शन हीरानंदानी के व्यवसायिक हितों को हासिल करने और उनकी रक्षा करने के लिए महुआ मोइत्रा ने आपराधिक साजिश रची है, जो 12 दिसंबर 2005 के कैश फॉर क्वेरी की याद दिलाता है.”

कौन हैं दर्शन हीरानंदानी?

इस पूरे प्रकरण में जिस बिजनेसमैन का नाम सामने आया है उसका नाम दर्शन हीरानंदानी है. वो देश के फेसम रियर स्टेट बिजनेस ग्रुप के हीरानंदानी ग्रुप के सीईओ हैं. इस कंपनी को उनके पिता निरंजन हीरानंदानी और चाचा सुरेंद्र हीरानंदानी ने स्थापित किया था जो भारत में अलग-अलग रियल स्टेट और कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट में शामिल है. ये ग्रुप टाउनशिप, आईटी पार्क और अन्य बुनियादी ढांचे वाली परियोजनाओं के विकास के लिए जाना जाता है.

उनके लिंक्डइंड प्रोफाइल के मुताबिक, हीरानंदानी ने न्यूयॉर्क के रोचेस्टर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एमबीए और बीएस की पढ़ाई की है. उन्होंने तेज प्लेटफॉर्म, योट्टा इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस और ग्रीनबेस - इंडस्ट्रियल एंड लॉजिस्टिक्स पार्क की स्थापना की है. दर्शन हीरानंदानी को ग्रुप के रियल एस्टेट कारोबार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने और उभरते क्षेत्रों में विविधता लाने का श्रेय दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: लोकसभा में पैसे लेकर सवाल पूछती हैं TMC नेता महुआ मोइत्रा! बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Xप्लेन: क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget