एक्सप्लोरर

ईद और रामनवमी पर इस राज्य में हो सकती है उपद्रव फैलाने की कोशिश! मिली खुफिया जानकारी, जानें पुलिस ने क्या कहा?

Eid-Ramnavami: दक्षिण बंगाल के एडीजी सुप्रतिम सरकार ने कहा कि शांति और सौहार्द बनाए रखने की बंगाल की परंपरा को ध्यान में रखते हुए ईद और रामनवमी दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाना चाहिए.

West Bengal Police: पश्चिम बंगाल पुलिस ने शनिवार (29 मार्च, 2025) को कहा कि शांति और सौहार्द बनाए रखना सालों से राज्य की पहचान रहा है और इसने लोगों को ईद-उल-फितर और रामनवमी के त्योहारों के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी फैलाने के कृत्यों के प्रति आगाह किया. 

राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) और महानिरीक्षक (आईजीपी) (कानून एवं व्यवस्था) जावेद शमीम ने लोगों से आग्रह किया कि अगर उन्हें कोई फर्जी खबर, वीडियो, भड़काऊ संदेश या अशांति फैलाने का प्रयास नजर आए तो वे पुलिस को सूचित करें. उन्होंने कहा कि पुलिस को कुछ क्षेत्रों में अशांति फैलाने के प्रयासों के बारे में खुफिया जानकारी मिली है. 

शमीम ने कहा, ‘‘हमें पता चला है कि त्योहारों के दौरान लोगों में भावनाएं भड़काने के प्रयास किए जा रहे हैं. प्रशासन सतर्क है और अगर किसी को गड़बड़ी पैदा करने की कोई कोशिश नजर आती है तो हम चाहते हैं कि वह पुलिस को जानकारी दे. हम गोपनीयता सुनिश्चित करेंगे और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करेंगे.’’

'बंगाल की परंपरा बरकार रखें सभी समुदाय'

दक्षिण बंगाल के एडीजी और आईजीपी सुप्रतिम सरकार ने कहा कि शांति और सौहार्द बनाए रखने की बंगाल की परंपरा को ध्यान में रखते हुए सभी समुदायों की ओर से ईद और रामनवमी दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि शांति और सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी संदेश, नारे या अभियान से सख्ती से निपटा जाएगा. 

सरकार ने कहा, ‘‘अगर कोई व्यक्ति दुश्मनी, घृणा फैलाने या शांति भंग करने का प्रयास करते हुए पाया जाता है तो उस पर कानून की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाया जाएगा और हमने जनता से सहयोग मांगा है.’’

हिंसक झड़प के मामले में 50 लोग गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने एक अन्य कार्यक्रम से इतर बताया कि कई संवेदनशील इलाकों को चिह्नित किया गया है और पुलिस नजर रख रही है. उन्होंने कहा कि स्थिति अब शांतिपूर्ण और सामान्य है. इस बीच, उत्तर बंगाल के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राजेश यादव ने बताया कि मालदा जिले के मोथाबारी में स्थिति सामान्य हो रही है, जहां गुरुवार को दो समूहों के बीच हुई झड़प के सिलसिले में कुल 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने बताया कि प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए बैठक की. उन्होंने कहा कि मोथाबारी में सामान्य स्थिति लौट रही है, जहां कुछ दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान फिर से खुल गए हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, बुधवार शाम को एक धार्मिक जुलूस के एक पूजा स्थल से गुजरने के बाद गुरुवार को उपद्रव शुरू हुआ था. हिंसा के कारण आगजनी, तोड़फोड़ और लोगों पर हमले हुए.

ये भी पढ़ें: भाजपा नेता अर्जुन सिंह के घर के बाहर फेंके गए बम, जमकर हुई गोलीबारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, फैसले को चुनौती देने पर वकील बोले- हम लड़ेंगे
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, फैसले को चुनौती देने पर वकील बोले- हम लड़ेंगे

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget