एक्सप्लोरर

भाजपा नेता अर्जुन सिंह के घर के बाहर फेंके गए बम, जमकर हुई गोलीबारी

Arjun Singh: पुलिस ने घटनास्थल से कई खाली कारतूस बरामद किए हैं. घायल युवक को पहले भाटपारा स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे कोलकाता रेफर किया गया.

Arjun Singh: पश्चिम बंगाल के भाटपारा में बुधवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम फेंके और गोलीबारी की. पुलिस ने बताया कि ये घटना स्थानीय मेघना जूट मिल में काम करने वाले लोगों के बीच हुई, जिसमें एक युवक घायल हो गया.

सासंद अर्जुन सिंह और उनके साथियों ने हमलावरों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे. स्थिति को कंट्रोल करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों सहित एक बड़ी पुलिस टुकड़ी को भी तैनात किया गया. इस मामले को लेकर बैरकपुर के पुलिस आयुक्त अजय ठाकुर ने कहा, "स्थिति अब नियंत्रण में है. इसमें शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी."

अर्जुन सिंह ने टीएमसी पार्षद सुनीता सिंह के बेटे नमित सिंह पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "उसने पुलिस के सामने गोलीबारी की. अंधाधुंध गोलीबारी और बमबाजी हुई."

क्या बोले टीएमसी विधायक?

वहीं अर्जुन सिंह के आरोप लगाने के बाद टीएमसी के जगदल से विधायक सोमनाथ श्याम ने आरोपों का पलटवार करते हुए कहा, "अर्जुन सिंह और उसके आदमियों ने मेघना जूट मिल में कामगारों पर हमला किया और गोलियां चलाईं. युवक को अर्जुन सिंह ने गोली मारी और हमले में तीन से चार और लोग घायल हो गए. हम अर्जुन सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं, नहीं तो हम बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे." 

पहले सुनी दो गनशॉट की आवाज

अर्जुन सिंह ने घटना के बारे में बताते हुए कहा, "रात करीब 10.30 बजे, मैंने अचानक दो राउंड गोलियों की आवाज सुनी. मैं अपने करीबी सहयोगियों के साथ मजदूर भवन में था. मैं बाहर भागा और मेघना मोड़ की ओर बढ़ा, जैसे ही हम मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने हम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं." उन्होंने ये भी बताया कि हमलावरों ने उन पर कम से कम पांच से सात राउंड गोलियां चलाई और पीछा करने के दौरान हमलावरों में से एक नाले में गिर गया और घायल हो गया. 

पुलिस को मौके पर मिले कारतूस

पुलिस ने घटनास्थल से कई खाली कारतूस बरामद किए हैं. घायल युवक को पहले भाटपारा स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे कोलकाता के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. पुलिस सूत्रों ने संकेत दिया कि मेघना जूट मिल में कामगारों के बीच विवाद के बाद हिंसा भड़की. हमले की खबर मिलने के बाद नमित सिंह घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके बाद स्थिति गोलीबारी और बमबारी तक बढ़ गई. हिंसा को और बढ़ने से रोकने के लिए अधिकारियों ने भाटपारा में गश्त बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ेृं- राहुल गांधी की ये किसके साथ फोटो हो रही वायरल, जानें कौन है ये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान
बंगाल नाव हादसे में 9 मछुआरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का ऐलान

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget