एक्सप्लोरर

बंगाल में नाबाल‍िग की रेप के बाद हत्या, शव घसीटकर ले जाती दिखी पुलिस, बीजेपी बोली- सबूत मिटाने की कोशिश

पश्चिम बंगाल के दीनजापुर में ट्यूशन पढ़ने गई एक छात्रा को कुछ लोगों ने पकड़कर रेप किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी. उसका शव दूसरे दिन नहर में तैरता मिला जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है.

Rape Victim's Body Thrashed In West Bengal:  पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के कलियागंज में कथित तौर पर बलात्कार के बाद एक नाबालिग लड़की की हत्या कर दी गई. जिसके द लोगोंबा का स्थानीय प्रशासन के प्रति गुस्सा भड़क गया और उन्होंने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. इसी प्रदर्शन में पुलिस ने ऐसा कुछ जिसको लेकर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर निशाना साधा है. 

उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें छात्रा के प्रति हुए अपराध को लेकर प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया है और छात्रा के शव को जबरन सड़क पर घसीटते हुए नजर आ रहे हैं. इसी को लेकर किए गए ट्वीट में अमित मालवीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस जिस शव को असंवेदनशीलता से घसीट रही है, वह उत्तर दिनाजपुर के कलियागंज में राजबंशी समुदाय की एक नाबालिग बलात्कार और हत्या पीड़िता का शव है. 

उन्होंने कहा इस तरह की जल्दबाजी अक्सर तब देखी जाती है जब मकसद सबूतों को खत्म करना या कमजोर करना या अपराध पर पर्दा डालना होता है.

क्या बोला स्थानीय प्रशासन? 
इस घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन ने कहा, किशोरी गुरुवार शाम से ही लापता थी और बाद में स्थानीय लोगों को उसका शव कल सुबह एक नहर में तैरता हुआ मिला. लड़की गुरुवार शाम को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी. उसके परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों द्वारा पूरी रात तलाश किए जाने के बावजूद उसका पता नहीं चला.

क्या है पूरा मामला?
अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए स्थानीय लोगों ने सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. स्थानीय लोगों का पुलिस के साथ टकराव तब शुरू हुआ जब वह लड़की के शव को अपने कब्जे में करने को लेकर पहुंचे थे. इसको लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क पर यातायात बाधित कर दिया, टायर जलाए और पुलिस पर कथित तौर पर पथराव किया. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े.

इस संबंध में पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभी तक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है. हालांकि बीजेपी ने इस पर सरकार द्वारा सच छुपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. 

Poonch Terror Attack: नहीं बचेंगे पुंछ में जवानों के हत्यारे! एनकाउंटर का ये ट्रेंड दे रहा गवाही, 1 की शहादत के बदले 6 आतंकी होते हैं ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget