एक्सप्लोरर

Poonch Terror Attack: नहीं बचेंगे पुंछ में जवानों के हत्यारे! एनकाउंटर का ये ट्रेंड दे रहा गवाही, 1 की शहादत के बदले 6 आतंकी होते हैं ढेर

Poonch Terror Attack: भारतीय सेना से जिसने भी टकराने की कोशिश की उसे मिट्टी में मिला दिया गया. जम्मू कश्मीर में उसका रिकॉर्ड इसकी गवाही देता है.

Poonch Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार (20 अप्रैल) को हुए हमले के बाद सेना ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. आतंकियों की तलाश के लिए सेना के हेलीकॉप्टर और ड्रोन इलाके के घने जंगलों के ऊपर उड़ रहे हैं. शुक्रवार को खोजी कुत्तों का भी इस्तेमाल किया गया. आतंकी भले ही अभी बचकर निकल गए हों, लेकिन ज्यादा दिन तक उनकी खैर नहीं है, क्योंकि सेना का रिकॉर्ड रहा है कि वह हमलावरों को खोज कर ढेर ही कर देती है.

गुरुवार को हुए आतंकी हमले में राष्ट्रीय राइफल्स के 5 जवान शहीद हो गए थे. रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के बाद से इलाके में पाकिस्तान के कुल 7 आतंकी अलग-अलग ग्रुप में छिपे हुए हैं. इन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया था. सेना इन आतंकियों के लिए अपना मिशन स्टार्ट कर दिया है, जिसके बाद अब इनका बचना नामुमकिन है.

सेना ऐसे करती है सफाया

जम्मू कश्मीर में आतंकियों को खत्म करने में सेना का रिकॉर्ड देखें तो पता चल जाएगा कि जिसने भी सेना को चैलेंज करने की कोशिश की, वह ढेर कर दिया गया. साल 2023 में सेना के 31 जवानों ने आतंकी हमलों में देश के लिए बलिदान दिया था. वहीं, इसके जवाब में घाटी में सुरक्षाबलों के हाथों 172 आतंकी मारे गए थे. इस तरह से देखें तो हर एक जवान के बदले में 6 आतंकियों को मारकर हिसाब पूरा किया गया.

370 हटने के बाद आई तेजी

सुरक्षाबलों के हाथों आतंकियों को मारे जाने का ट्रेंड पिछले तीन-चार सालों में तेजी से बढ़ा है. खासतौर पर धारा 370 के हटने के बाद से सेना का आतंकियों का सफाया करने के मिशन में तेजी आई है. साल 2019 में आतंकी हमलों में 80 जवान शहीद हुए थे. इसी साल सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 157 आतंकियों का सफाया कर दिया गया. एक जवान के बदले में 2 आतंकियों को ढेर किया गया. 

इसके अगले साल 2020 में 62 जवानों ने बलिदान दिया तो सुरक्षाबलों ने 221 आतंकियों को मौत की नींद सुलाकर हमेशा के लिए घाटी से साफ कर दिया. तब एक जवान के बदले में करीब 4 आतंकी मारे गए थे. 

इसके बाद 2021 में 43 जवान देश के लिए शहीद हुए थे, जबकि सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 182 आतंकी मार गिराए गए थे. तब एक जवान के शहादत के बदले 4 से ज्यादा आतंकी ढेर किए गए थे.

यह भी पढ़ें

पुंछ में सेना के जिस ट्रक पर हुआ हमला, उसमें जा रहा था इफ्तार का सामान, गांव वाले बोले- नहीं मनाएंगे ईद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: इंडिया गठबंधन का SC तक मार्च, CP में किलेबंदी, 6 मेट्रो स्टेशन बंद
LIVE: इंडिया गठबंधन का SC तक मार्च, CP में किलेबंदी, 6 मेट्रो स्टेशन बंद
इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP क्या करेगी? ये है पूरा प्लान
इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP क्या करेगी? ये है पूरा प्लान
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
'कोई भी शख्स इतनी ताकत...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास का बड़ा बयान
'कोई भी शख्स इतनी ताकत...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास का बड़ा बयान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget