एक्सप्लोरर

West Bengal News: बंगाल में बीजेपी को लगा एक और झटका, विधायक बिश्वजीत दास टीएमसी में हुए शामिल

West Bengal News: बीजेपी के विधायक बिश्वजीत दास मंगलवार को टीएमसी में शामिल हो गए. इससे एक दिन पहले सोमवार को बिष्णुपुर के विधायक तन्मय घोष ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया था.

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में बीजेपी को एक और झटका लगा है. आज बगदाह से बीजेपी के विधायक बिश्वजीत दास और पार्षद मंतोष नाथ सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए.  टीएमसी में शामिल होने के बाद बिश्वजीत दास ने कहा कि कुछ गलतफहमियों के कारण, कुछ बदलाव किए गए जो नहीं किए जाने चाहिए थे. मैं अब अपने घर लौट आया हूं और मैं अपने राज्य और निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगा.

वहीं तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, ''बंगाल ममता बनर्जी के नेतृत्व में विकास की लहर देख रहा है. अभूतपूर्व कार्य से प्रेरित होकर आज बगदाह से बीजेपी विधायक बिश्वजीत दास टीएमसी में शामिल हुए. इस मौके पर टीएमसी के नेता पार्थ चटर्जी, काकोली घोष दस्तीदार और रानी सरकार मौजूद रहे. मंतोष नाथ और सुब्राता पाल भी टीएमसी परिवार में शामिल हुए. हम सभी का तहे दिल से स्वागत करते हैं.''

पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई के महीने में हुए विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी को यह तीसरा बड़ा झटका है. सोमवार को ही बिष्णुपुर के विधायक तन्मय घोष बीजेपी छोड़कर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए थे. उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी प्रतिशोध की राजनीति में लिप्त है.

इससे पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की प्रचंड जीत के ठीक बाद मुकुल रॉय टीएमसी में शामिल हो गए थे. रॉय करीब चार साल बीजेपी में रहे थे और फिर उनकी घर वापसी हुई. अब विधानसभा में बीजेपी के 72 विधायक रह गए हैं. बीजेपी ने चुनाव में 77 सीटें जीती थीं.

घोष पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले मार्च में टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. इससे पहले, घोष टीएमसी की युवा इकाई के बांकुड़ा जिले के बिष्णुपुर शहर के अध्यक्ष और स्थानीय नगर निकाय के पार्षद भी थे. घोष का पार्टी में स्वागत करते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने दावा किया था कि बीजेपी के कई नेता टीएमसी के संपर्क में हैं. 

West Bengal News: बिष्णुपुर से बीजेपी विधायक तन्मय घोष टीएमसी में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget