एक्सप्लोरर

West Bengal: सरकारी कार्यक्रम में अधिकारियों पर भड़कीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जानिए क्या है मामला

Kolkata: ममता बनर्जी मंगलवार को एक सरकारी कार्यक्रम में अधिकारियों पर भड़क गईं. उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. दरअसल, वह जनता को गर्म कपड़े बांटने वाली थीं, लेकिन कपड़े वहां नहीं पहुंचे थे.

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को एक सरकारी कार्यक्रम में अधिकारियों पर भड़क गईं. इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. दरअसल, उत्तर 24 परगना के हिंगलगंज में सीएम एक सरकारी कार्यक्रम में पहुंची थी. जहां वे जनता को गर्म कपड़े बांटने वाली थीं, लेकिन कपड़े वहां नहीं पहुंचे थे. बस इसी बात पर मुख्यमंत्री अपना आपा खो बैठीं. कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां और बंगाल के मुख्य सचिव डॉ. हरि कृष्ण द्विवेदी भी मौजूद थे. 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंच से सरकारी अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि मैं मंच पर तब तक खड़ी रहूंगी जब तक गर्म कपड़े नहीं आ जाते. वे कपड़े बीडीओ (खंड विकास अधिकारी ) के दफ्तर में क्यों पड़े हैं? उन्होंने कहा कि वह यहां कपड़े बांटने आई थीं, लेकिन जब ये नहीं होगा, तो फिर मैं क्यों सभा कर रही हूं. 

गलती कोई करे गालियां मुझे पड़ती हैं

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी गलती करता हैं तो उसके बदले में गालियां मुझे पड़ती हैं. जबकि सच तो है कि मुझे इन सबके बारे में कुछ पता ही नहीं. इसमें मेरा कोई दोष नहीं है, मैंने तो कोई गलती नहीं की. अगर अधिकारी काम नहीं करेगा तो मजबूरन मुझे कदम उठाना होगा. अधिकारियों को फटकार लगाने के बाद मुख्यमंत्री को लगभग 15 मिनट तक इन्तजार करना पड़ा. इसके बाद कंबल लाया गया और लगभग 1000 कंबल वितरित किए गए. 

जल्द होगा दो नए जिलों का एलान

हिंगलगंज में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए हजारों लोग आए थे. बता दें कि मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर जिले में आई हैं. इससे पहले हेलीकॉप्टर के जरिए मंगलवार दोपहर को यहां पहुंची मुख्यमंत्री ने स्थानीय देवी ‘बोनबीबी’ के मंदिर जाकर प्रार्थना की और एक पेड़ लगाया. 

बताया जा रहा है कि वह दक्षिण और उत्तर 24 परगना से बने दो नए जिलों के रूप में सुंदरबन और बशीरहाट की आधिकारिक तौर पर घोषणा करेंगी. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि दो नए जिले बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए गए हैं. 

ये भी पढ़ें-  गुजरात में BJP ने बढ़ाई आप की मुश्किलें, गोपाल इटालिया का वीडियो शेयर कर लगाया स्वामीनारायण के अपमान का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget