एक्सप्लोरर

Explained: बंगाल में मतुआ समुदाय को लेकर राजनीति तेज, जानिए कौन हैं ये लोग और ममता ने क्या कहा है?

सीएम ममता ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर एक रैली में विरोध जताया और नदिया जिले की मतुआ आबादी का हवाला देते हुए कहा कि सभी शरणार्थियों को भूमि का अधिकार दिया जाएगा.मतुआ समुदाय के लोगों की नागरिकता को लेकर ममता ने बीजेपी पर हमला किया है. क्योंकि बीजेपी हमेशा से कहती आई है कि सीएए-एनआरसी लागू होने के बाद ऐसे लोगों को देश छोड़ना होगा.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में इसी साल अप्रैल मई के दौरान विधानसभा चुनाव होंगे. इस चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर की संभावना है. हालांकि इस बार कांग्रेस और लेफ्ट की पार्टियां में पूरी जोर आजमाइश में लगी हैं. सभी दल तमाम रैलियों में एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं. बीजेपी हमेशा कहती रही है कि अगर राज्य में इस बार बीजेपी की सरकार बनती है तो सीएए-एनआरसी और एनपीआर लागू कर दिया जाएगा. वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बार-बार कहती आई हैं कि मैं राज्य में किसी एक व्यक्ति की भी नागरिकता पर आंच नहीं आने दूंगी. इस बीच चुनाव में अब मतुआ समुदाय को लेकर राजनीति तेज हो गई है. जानिए कौन हैं ये लोग और सीएम ममता ने क्या कहा है?

कौन हैं मतुआ समुदाय से संबंध रखने वाले लोग

बताया जाता है कि पूर्वी पाकिस्तान से संबंध रखने वाले मतुआ समुदाय के लोग बांग्लादेश के गठन के बाद पश्चिम बंगाल के हिस्सों में आ गए थे. इनमें से कई ने भारत की नागरिकता प्राप्त कर ली है, जबकि काफी संख्या में इस समुदाय के लोगों के पास नागरिकता नहीं है. इन लोगों की नागरिकता को लेकर ही ममता सरकार ने बीजेपी पर हमला किया है. क्योंकि बीजेपी हमेशा से कहती आई है कि सीएए-एनआरसी लागू होने के बाद ऐसे लोगों को देश छोड़ना होगा.

ममता बनर्जी ने क्या कहा?

सीएम ममता ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर को लेकर एक रैली में विरोध जताया और नदिया जिले की मतुआ आबादी का हवाला देते हुए कहा कि सभी शरणार्थियों को भूमि का अधिकार दिया जाएगा और कोई उन्हें देश से बाहर नहीं कर सकता. नदिया जिले में इस समुदाय की आबादी करीब 40 फीसदी है.

सीएए पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ' राज्य की सभी शरणार्थी कालोनियों को पश्चिम बंगाल सरकार ने नियमित कर दिया है. प्रत्येक शरणार्थी परिवार को भूमि अधिकार प्रदान किया गया है. हमने इस संबंध में प्रक्रिया शुरू की है और कई परिवार इसका लाभ उठा चुके हैं.'

आपको कोई यहां से नहीं हटा सकता- मतुआ समुदाय से ममता

मतुआ समुदाय को लेकर उन्होंने कहा, ‘’आपको कोई यहां से नहीं हटा सकता. आप यहां पैदा हुए हैं और इस देश के नागरिक हैं. आपको अपनी नागरिकता साबित करने के लिए बीजेपी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है. मैं आश्वस्त करना चाहती हूं कि आपको सीएए, एनआरसी और एनपीआर से डरने की जरूरत नहीं है.’’

चुनाव में मतुआ समाज का समीकरण समझें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य के नदिया और उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिले की 70 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर मतुआ समुदाय की पकड़ मानी जाती है. गौरतलब है कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को इस समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में वोट दी थीं. इसलिए 24 परगना में इस समुदाय को लुभाने के लिए बीजेपी और टीएमसी की जो आजमाइश जारी है. नदिया में विधानसभा की 17 और उत्तर और दक्षिण 24 परगना में 64 सीटें हैं.

यह भी पढ़ें-

Explained: जानिए आम आदमी तक कैसे पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन, पूरी प्रक्रिया को कैसे अंजाम दिया जाएगा?

Priyanka Gandhi Birthday Special: ऐसे हुई थी रॉबर्ट वाड्रा से पहली मुलाकात, परिवार का विरोध भी नहीं रोक पाया शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... पीएम आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... PM आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget