एक्सप्लोरर

शिक्षक भर्ती घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, TMC युवा नेता कुंतल घोष गिरफ्तार- 19 करोड़ लेने का आरोप

Teacher Recruitment Scam Case: शिक्षक भर्ती घोटाले मामले को लेकर ईडी लगातार एक्शन में है. आरोप है कि 2014 और 2021 के बीच इस घोटाले में टीएमसी नेताओं ने 100 करोड़ रुपये वसूले थे.

Job Recruitment Scam Case: पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के शिक्षक भर्ती घोटाले में ED लगातार एक्शन में है. अब तक इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. ईडी एक बार फिर इस मामले को लेकर एक्शन में आ गई है. इस बार नौकरी भर्ती घोटाला मामले (Job Recruitment Scam) में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के युवा नेता कुंतल घोष को गिरफ्तार किया गया है. हुगली जिले के युवा नेता के खिलाफ आरोप है कि उसने 325 लोगों से नौकरी के नाम पर 19 करोड़ रुपये हड़पे थे. 

ईडी पिछले 24 घंटों से घोष से पूछताछ कर रही है और कोलकाता में नेता के घर से कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं. उसे आज कोलकाता की एक कोर्ट में पेश किए जाने की उम्मीद है. इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो ने भी युवा तृणमूल नेता से भी पूछताछ की थी. अब तक इस मामले में घोष सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

अब तक दर्जनों अधिकारी गिरफ्तार 

इस भर्ती घोटाले को लेकर ईडी लगातार एक्शन में है. पिछले कई महीने से इस मामले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और राज्य शिक्षा विभाग के आधा दर्जन अधिकारियों को घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया था. 

TMC पर 100 करोड़ से ज्यादा हड़पने का आरोप 

सीबीआई (CBI) के अनुसार, 2014 और 2021 के बीच पूरे पश्चिम बंगाल में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए टीएमसी नेताओं की तरफ से कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा रुपये हड़पे गए थे. घोष ने हर व्यक्ति को लेन-देन की रसीद भी दी थी, जिसमें उनके साइन भी थे. प्रवर्तन निदेशालय की हालिया पूछताछ में तापस मंडल ने घोष के नाम का घुलासा किया था. 

ये भी पढ़ें: 'सनातन धर्म का विरोध करने वालों का होगा बहिष्कार', बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
बेंगलुरु में रफ्तार का कहर! कार ने महिला को मारी टक्कर
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget