एक्सप्लोरर

सात और देशों से पश्चिम बंगाल पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को RT-PCR टेस्ट कराना होगा अनिवार्य

राज्य सरकार के सीनियर अधिकारी ने बताया कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके यात्रियों को भी इस नियम का पालन करना होगा. चीन, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका सहित सात देशों के यात्रियों के नियम है.

पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को बांग्लादेश, चीन और दक्षिण अफ्रीका समेत सात और देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को राज्य में पहुंचने पर उनकी आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि टीके की दोनों खुराक ले चुके यात्रियों को भी इस नियम का पालन करना होगा.

अधिकारी ने कहा कि तीन देशों के अलावा न्यूजीलैंड, मॉरीशस, जिम्बाब्वे और बोत्स्वाना से आने वालों की आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य होगी. अधिकारी ने कहा कि बुधवार से यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

पश्चिम बंगाल में कोरोना की स्थिति

राज्य सरकार के बुलेटिन के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में सात सितंबर को कोरोना के 601 नए मामले सामने आए. नए मामलों के सामने आने के बाद राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 15,53,177 हो गई. वहीं सात सितंबर को इलाज के बाद 687 लोग डिस्चार्ज भी हुए. अब तक कुल 15,26,268 लोग इलाज के बाद कोरोना से ठीक हो चुके हैं. राज्य में सात और लोगों की मौत के बाद अब तक कुल 18,522 मौतें हो चुकी है. फिलहाल बंगाल में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 8,387  है.

बंगाल के कमरहाटी क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कमरहाटी इलाके में डायरिया के लक्षणों के साथ पांच बच्चों समेत 78 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. दो बुजुर्ग रोगियों की भी इसी तरह के लक्षणों से मृत्यु हो गई, लेकिन उप स्वास्थ्य सचिव, अजय चक्रवर्ती ने कहा कि उनकी मृत्यु गुर्दे की विफलता के कारण हुई, न कि डायरिया के प्रकोप के कारण. अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि कॉलेज ऑफ मेडिसिन और सगोर दत्ता अस्पताल में भर्ती 78 में से छह मरीजों की हालत "बहुत गंभीर" है.

कमरहाटी नगर पालिका के वार्ड एक, दो, तीन, चार और पांच के ज्यादातर मरीजों में डायरिया के लक्षण पाए गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. संपर्क करने पर कमरहाटी नगर पालिका के समन्वयक गोपाल साहा ने बताया कि लोगों को पानी उबालकर पीने को कहा गया है.

West Bengal Bypolls: भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस, अधीर रंजन चौधरी ने की पुष्टि

पिता की बरसी पर चिराग पासवान की बड़े आयोजन की तैयारी, पीएम मोदी सहित इन नेताओं को भेजा न्योता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के पीछे असली 'चेहरा' कौन? मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी CBI
शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या के पीछे असली 'चेहरा' कौन? मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी CBI
भट्टी की तरह तप रहा यूपी, झुलस रही दिल्ली, पंजाब से लेकर हरियाणा तक बुरा हाल, ये रही IMD की ताजा चेतावनी
भट्टी की तरह तप रहा यूपी, झुलस रही दिल्ली, पंजाब से लेकर हरियाणा तक बुरा हाल, ये रही IMD की ताजा चेतावनी
बड़ा हादसा टला: दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग से चंद सेकंड पहले एअर इंडिया फ्लाइट के इंजन में लगी आग
बड़ा हादसा टला: दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग से चंद सेकंड पहले एअर इंडिया फ्लाइट के इंजन में लगी आग
'कम समय में ज्यादा काम', साढ़े 4 घंटे चली मंत्रिपरिषद की बैठक, PM मोदी ने रिफॉर्म समेत जानें किन चीजों पर दिया जोर
'कम समय में ज्यादा काम', साढ़े 4 घंटे चली मंत्रिपरिषद की बैठक, PM मोदी ने किन चीजों पर दिया जोर?

वीडियोज

Suvendu Adhikari Vs Humayun Kabir | Chaar Ki Chaal: बंगाल में बकरीद से पहले सियासी भूचाल,बढ़ेगा तनाव?
Sansani:मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस Twisha Sharma की मौत एक रहस्य ...! | Sansani
Sansani | Crime News:मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत एक रहस्य बन गई है...!
“Bandar” trailer देख fans को भूल गया “Animal”, Bobby Deol की acting की हो रही तारीफ
Honda अब वापस आ गई with new City, EV and sub 4m SUV | #honda #hondacity #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान संग फंसा अमेरिका भारत को अपनी तरफ खींच रहा, अब ट्रंप के दूत बोले- 'आने वाले हफ्तों में...'
ईरान संग फंसा अमेरिका भारत को अपनी तरफ खींच रहा, अब ट्रंप के दूत बोले- 'आने वाले हफ्तों में...'
जहानाबाद में दीपक हत्याकांड का आरोपी ‘रावण’ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पुलिस पर की फायरिंग
जहानाबाद में दीपक हत्याकांड का आरोपी ‘रावण’ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पुलिस पर की फायरिंग
IPL Playoff Scenarios: CSK प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, अब 1 स्पॉट के लिए 4 दावेदार; समझिए क्वालिफिकेशन का पूरा समीकरण
CSK प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, अब 1 स्पॉट के लिए 4 दावेदार; समझिए क्वालिफिकेशन का पूरा समीकरण
बचपन के दर्द को याद कर संजय दत्त की बेटी त्रिशला का छलका दर्द, बोलीं- 'बच्चे मेरा मजाक उड़ाते थे'
बचपन के दर्द को याद कर संजय दत्त की बेटी त्रिशला का छलका दर्द, बोलीं- 'बच्चे मेरा मजाक उड़ाते थे'
दिल्लीवालों को कब तक सहनी पड़ेगी यह असहनीय हीटवेव? IMD का आया अपडेट, दी सतर्क रहने की सलाह
दिल्लीवालों को कब तक सहनी पड़ेगी यह असहनीय हीटवेव? IMD का आया अपडेट, दी सतर्क रहने की सलाह
Edible Oil Imports: विदेशों से हर साल कितना खाद्य तेल खरीदता है भारत, क्या महंगी होने वाली है आपकी थाली?
विदेशों से हर साल कितना खाद्य तेल खरीदता है भारत, क्या महंगी होने वाली है आपकी थाली?
सैमसंग के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, इस मामले में ऐप्पल को छोड़ दिया पीछे
सैमसंग के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, इस मामले में ऐप्पल को छोड़ दिया पीछे
Lake Above Sea Viral Video: ऊंचाई पर झील और नीचे समंदर, वायरल वीडियो का यह नजारा देख हैरान हुए लोग, बोले- यह सपना है या सच?
ऊंचाई पर झील और नीचे समंदर, वायरल वीडियो का यह नजारा देख हैरान हुए लोग, बोले- यह सपना है या सच?
Embed widget