एक्सप्लोरर

पिता की बरसी पर चिराग पासवान की बड़े आयोजन की तैयारी, पीएम मोदी सहित इन नेताओं को भेजा न्योता

पिछले साल 8 अक्टूबर को राम विलास पासवान का निधन हुआ था. पिता की पहली बरसी पर चिराग पासवान पटना में कार्यक्रम आयोजित करेंगे. इसके लिए पीएम मोदी सहित कई नेताओं को उन्होंने न्योता भेजा है.

एलजेपी नेता चिराग पासवान ने मंगलवार को कहा कि अपने पिता और दलित नेता रामविलास पासवान की पहली बरसी पर 12 सितंबर को पटना में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित शीर्ष राष्ट्रीय नेताओं को न्योता दिया है. इस कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसे ऐसे समय आयोजित किया जा रहा है जब चिराग पासवान की उनके चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के साथ पिता की विरासत को लेकर लड़ाई चल रही है.

चिराग पासवान अपने चाचा पारस के आवास पर भी कार्यक्रम का न्योता देने के लिए गए. चिराग पासवान ने उन कयासों को भी खारिज कर दिया कि रामविलास पासवान की मूर्ति लगाकर उनकी पार्टी उनके पिता का दिल्ली में तीन दशक तक निवास रहे आवास को अपने नियंत्रण में रखना चाहती है. उन्होंने जोर देकर कहा कि संसद का सदस्य रहते हुए वह ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे, जिसे अतिक्रमण या कानून का उल्लंघन माना जाए. उन्होंने कहा, ‘‘इस समय सरकार ने मुझे यहां रहने की अनुमति दी है. यह मूर्ति दिवंगत नेता के लिए पार्टी का प्रेम है और जब वैकल्पिक व्यवस्था होगी तो उसे स्थानांतरित कर दिया जाएगा. इस मूर्ति को मेरी ओर से संपत्ति पर अतिक्रमण के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.’’

जब रेखांकित किया गया कि सरकारी नियम किसी भी आवास को संग्रहालय या स्मारक में तब्दील करने की अनुमति नहीं देता तो चिराग ने कहा कि वह कभी ऐसे किसी कार्य का समर्थन नहीं करेंगे जो इसके खिलाफ जाए. उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी की योजना देश के हर जिले में उनके पिता की मूर्ति लगाने की है. सूत्रों ने बताया कि शहरी विकास मंत्रालय ने राम विलास पासवान के निधन के बाद आवास को खाली करने के लिए शुरुआती नोटिस भेजा था, लेकिन चिराग पासवान की इस मामले पर सरकार के वरिष्ठ कार्यकारियों से मुलाकात के बाद परिवार को फिलहाल उस आवास में रहने की अनुमति दी गई.

बारह सितंबर के कार्यक्रम पर चिराग ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह से बात की है और उन्हें न्योता दिया है. वह सोनिया गांधी, राहुल गांधी और रक्षा मंत्री राजनाथ से भी इस संबंध में मिले हैं. उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है. बता दें कि नीतीश कुमार और चिराग पासवान के बीच गहरे मतभेद हैं.

उम्मीद है कि पारस भी आठ अक्टूबर को रामविलास पासवान की बरसी पर कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं. रामविलास पासवान का पिछले साल आठ अक्टूबर को ही निधन हुआ था. पारस द्वारा भी शीर्ष राष्ट्रीय नेताओं को आमंत्रित करने की उम्मीद है. चिराग पासवान मंगलवार को अपने परिवार के साथ बिहार के लिए रवाना हुए. वह पांरपरिक पंचांग के आधार पर 12 सितंबर को बरसी का कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं.

राजनीतिक पर्यवेक्षक उत्सुकता से जमुई के सांसद चिराग पासवान के कार्यक्रम में नेताओं की उपस्थिति पर नजर रखेंगे. यह कार्यक्रम ऐसे समय आयोजित होने वाला है, जब चिराग एलजेपी के अपने धड़े के लिए समर्थन जुटाने के इरादे से बिहार में ‘आशीर्वाद यात्रा’ निकाल रहे हैं.

गौरतलब है कि एलजेपी के छह सांसदों में से पांच ने पारस से हाथ मिला लिया है. इस बीच, बीजेपी ने चिराग पासवान के पार्टी पर दावे को नजरअंदाज करते हुए पारस को मोदी सरकार में मंत्री पद दिया है. वहीं, लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव सहित कई विपक्षी नेताओं ने चिराग पासवान से संपर्क किया है. चिराग पासवान ने बीजेपी द्वारा उनके साथ किए गए व्यवहार पर नाखुशी जताई है लेकिन अबतक वह भविष्य के राजनीतिक कदम पर चुप हैं. चिराग पासवान ने कहा कि अब उनकी प्राथमिकता पार्टी को खड़ा करने की है.

West Bengal Bypolls: भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस, अधीर रंजन चौधरी ने की पुष्टि

Bihar Politics: जनसंख्या नियंत्रण कानून पर BJP-JDU में रार! CM नीतीश के MLC बोले- बेवजह बनाया जा रहा मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget