एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee Injury: TMC ने EC से की मोदी के ‘स्कूटी’ वाले बयान की शिकायत, कहा- हमला एक साजिश

Mamata Banerjee Injury News: तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को जो ज्ञापन दिया है, उसमें नन्दीग्राम की घटना की सम्पूर्ण जांच की मांग की है. टीएमसी नेता सौगत राय ने कहा- जब ममता जी पर हमला हुआ, तब पुलिस का कोई एसपी वहां नहीं था. हमने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. चुनाव आयोग ने कहा है कि हम इसे देखेंगे.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पर हुए हमले के बाद टीएमसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता रैली पर सवाल खड़े किए हैं. इस मामले में टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल ने आज चुनाव आयोग से मुलाकात करके इस पूरे मामले की संपूर्ण जांच की मांग की है. साथ ही टीएमसी ने पीएम मोदी के भाषण की भी शिकायत की है.

टीएमसी ने की घटना की सम्पूर्ण जांच की मांग

तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को जो ज्ञापन दिया है, उसमें नन्दीग्राम की घटना की सम्पूर्ण जांच की मांग की है. ज्ञापन में बीजेपी नेता दिलीप घोष और सौमित्र खान के सोशल मीडिया पोस्ट के साथ सात मार्च को ब्रिगेड रैली में पीएम मोदी के बयान का भी ज़िक्र किया गया है.  टीएमसी नेता सौगत राय ने बताया, ''आज टीएमसी की एक टीम ने चुनाव आयोग से मुलाकात की. हमने कहा कि ममता बनर्जी पर जो हमला हुआ, जिसमें उनको चोट लगी इसके साथ किसी घटना का लिंक है. ममता जी पर हमला हुआ, तब पुलिस का कोई एसपी वहां नहीं था. हमने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. चुनाव आयोग ने कहा है कि हम इसे देखेंगे.''

मोदी ने क्या कहा था?

ब्रिगेड मैदान रैली में पीएम मोदी के जिस बयान का ज़िक्र किया गया है, उसमें पीएम मोदी ने ममता के स्कूटी चलाने को लेकर कहा था, "लेकिन जब स्कूटी ने नन्दीग्राम में गिरना तय किया है तो हम क्या करें." टीएमसी ने कहा है कि हमारी मुख्यमंत्री को कार से चोट नहीं लगी है, बल्कि यह ममता बनर्जी को नुकसान पहुंचाने की सुनियोजित साजिश है. यह एक दुर्घटना नहीं है बल्कि उचित योजना के साथ किया गया हमला है.

ममता की चोट पर BJP बनाम TMC

बीजेपी और कांग्रेस ममता पर सहानुभूति बटोरने का आरोप लगा रही है. बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता पर हुए कथित हमले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की, साथ ही कहा कि इस बात की जांच की जरूरत है कि यह यह घटना वोट हासिल करने के लिए ‘‘रचा गया नाटक’’ तो नहीं है.

यह भी पढ़ें-

Suvendu Adhikari Nomination: BJP के शुभेंदु ने नंदीग्राम सीट से दाखिल किया नामांकन, ममता से होगा मुकाबला

असम में BJP को कांग्रेस से नहीं इस पार्टी से है खतरा, जानें किसे बीजेपी मान रही कड़ी प्रतिद्वंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget