एक्सप्लोरर

Suvendu Adhikari Nomination: BJP के शुभेंदु ने नंदीग्राम सीट से दाखिल किया नामांकन, ममता से होगा मुकाबला

Suvendu Adhikari Nomination: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट से आज बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने नामांकन दाखिल कर दिया है. शुभेंदु अधिकारी का मुकाबला इस सीट पर मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी से होगा. ममता बनर्जी ने दो दिन पहले नामांकन दाखिल कर दिया है.

Suvendu Adhikari Nomination: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट से आज बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने नामांकन दाखिल कर दिया है. शुभेंदु अधिकारी का मुकाबला इस सीट पर मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी से होगा. ममता बनर्जी ने दो दिन पहले नामांकन दाखिल कर दिया है. इससे पहले शुभेंदु ने हल्दिया में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ रोड शो किया.

भारी अंतर से मजबूत सरकार बनाएंगे- शुवेंदु अधिकारी

नामांकन से पहले शुवेंदु अधिकारी ने कहा, ‘’मुझे पूरा विश्वास है कि जनता इस बार बीजेपी का साथ देगी और बंगाल में असली परिवर्तन के लिए बीजेपी को ही लाएगी. प्रतियोगिता का कोई सवाल ही नहीं है. बीजेपी ने 2019 में लोकसभा की 18 सीटें जीतीं. इस बार भारी अंतर से मजबूत सरकार बनाएंगे.’’

इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ''आने वालीएक तारीख को बंगाल में कट मनी के खिलाफ निर्णय होगा. नंदीग्राम में दीदी (ममता) ने कहा कि मैं यहां की लाठी खाई हूं. दीदी मैं 2006-2007 में भी नंदीग्राम आया था. आप किसके कंधे पर बैठी थीं? लाठी पहले कौन खाया? पहले लाठी खाने वाला शुवेंदु अधिकारी था.''

ममता बनर्जी को 50 हज़ार वोटो से हराऊंगा- शुभेंदु

कभी तृणमूल कांग्रेस में बड़ी भूमिका निभाने वाले शुभेंदु अब अपनी पूर्व नेता ममता को ही हराने के लिए दम भरेंगे. ममता बनर्जी ने इस बार भवानीपुर की बजाय नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का एलान किया. शुभेंदु अधिकारी ने चुनौती दी थी कि वो ममता बनर्जी को 50 हज़ार वोटो से हराएंगे.

बंगाल में किस चरण में कितनी सीटों पर चुनाव?

पहले चरण में पश्चिम बंगाल की 294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे. वहीं, दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. नतीजों की घोषणा दो मई को होगी.

बंगाल की वर्तमान स्थिति

बंगाल में वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है और ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं. पिछले चुनाव में ममता की टीएमसी ने सबसे ज्यादा 211 सीटें, कांग्रेस ने 44, लेफ्ट ने 26 और बीजेपी ने मात्र तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि अन्य ने दस सीटों पर जीत हासिल की थी. यहां बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए.

यह भी पढ़ें-

Zomato Bengaluru Case: डिलीवरी बॉय का दावा- महिला ने खुद को अपनी ही अंगूठी से मारी थी चोट

Mukesh Ambani Bomb Scare: विस्फोटक वाली कार के तार इंडियन मुजाहिद्दीन से जुड़े, तिहाड़ जेल से फोन बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget