एक्सप्लोरर

Bengal Elections: ममता को लेकर BJP का प्लान, नेताओं को सीएम पर निजी टिप्पणी नहीं करने की दी नसीहत

बीजेपी ने नेताओं से रहा है कि वह चुनावी मंचों से ममता बनर्जी पर निजी टिप्पणी करने की बजाय बंगाल सरकार की 10 साल की नाकामियों को जनता के बीच रखें.अमित शाह ने कोर कामेटी के सदस्यों को निर्देश दिया कि बंगाल के स्थानीय मुद्दों को ज्यादा से ज्यादा रैलियों और नुक्कड़ सभाओं में उठाया जाए.

Bengal Elections 2021: पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग में अब सिर्फ दस दिन का समय बचा है. इससे पहले बीजेपी और सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के बीच वार पलटवार का सिलसिला और तेज हो गया है. बीजेपी ने अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निजी हमले से बचने की रणनीति तैयार की है. इसके लिए बीजेपी ने बाकायदा अपने पदाधिकारियों को नसीहत दी है.

बीजेपी ने नेताओं से रहा है कि वह चुनावी मंचों से ममता बनर्जी पर निजी टिप्पणी करने की बजाय बंगाल सरकार की 10 साल की नाकामियों को जनता के बीच रखें. सूत्रों के मुताबिक, बीती रात कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह की बैठक में ये रणनीति तैयार की गई. इस बैठक में बंगाल बीजेपी कोर कामेटी के सदस्य भी मौजूद थे.

ममता बनर्जी जनता की सहानुभूति लेने की योजना में- बीजेपी

दरअसल बीजेपी का मानना है कि ममता बनर्जी जनता की सहानुभूति लेने की योजना में हैं और अगर बीजेपी उनपर हमला करती है तो ममता जनता की सहानुभूति पाने में सफल हो जाएगी. बीते एक हफ्ते के दौरान नंदीग्राम चर्चा में रहा. नंदीग्राम में ही ममता बनर्जी के पैर में चोट लगी और उसके दो दिन बाद ही ममता बनर्जी पुरुलिया की जनसभा में व्हीलचेयर पर पहुंच गई और उन्होंने बहुत भावनात्मक भाषण दिया.

बीजेपी का मानना है कि ममता बनर्जी ऐसा करके जनता की सहानुभूति लेना चाहती हैं और राज्य सरकार की नाकामियों पर पर्दा डालना चाहती हैं. बीजेपी का यह भी मानना है कि ममता बनर्जी सोच समझकर बंगाल के जमीनी मुद्दों को भटकाना चाहतीं हैं.

बंगाल के स्थानीय मुद्दों को रैलियों और नुक्कड़ सभाओं में उठाएं- अमित शाह

अब बीजेपी का फोकस बंगाल सरकार के 10 साल के कुशासन, भ्रस्टाचार, रक्त रंजित राजनीति और बेरोजगारी पर ही रहेगा. ताकि ममता बनर्जी को सहानुभूति बटोरने का कोई मौका न मिल सके. इस बैठक के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कोर कामेटी के सदस्यों को निर्देश दिया कि बंगाल के स्थानीय मुद्दों को ज्यादा से ज्यादा रैलियों और नुक्कड़ सभाओं में उठाया जाए.

यह भी पढ़ें-

Night Curfew in Gujarat: गुजरात के अहमदाबाद, वड़ोदरा, सुरत और राजकोट में कल से नाइट कर्फ्यू

Corona India: देश में बढ़ते कोरोना के लिए ये 10 राज्य हैं जिम्मेदार, महाराष्ट्र-पंजाब अव्वल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई

Embed widget