एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल चुनाव: संजय राउत ने ममता बनर्जी की तारीफ में कहा- दीदी ‘बंगाल की बाघिन’ हैं

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के पास ही सत्ता बरकरार रहने के आसार नजर आने के बाद शिवसेना के सांसद संजय राउत ने ममता बनर्जी को ‘बंगाल की बाघिन’ बताते हुए उनकी प्रशंसा की.

मुंबई: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के साथ कड़े मुकाबले के बाद तृणमूल कांग्रेस के पास ही सत्ता बरकरार रहने के आसार नजर आने के उपरांत शिवसेना के सांसद संजय राउत ने रविवार को ममता बनर्जी को ‘बंगाल की बाघिन’ बताते हुए उनकी प्रशंसा की.

राउत ने कहा, ‘‘बीजेपी ने कठिन परिश्रम किया और पश्चिम बंगाल में चुनावों में काफी पैसा लगाया लेकिन बनर्जी को हराना आसान नहीं है.’’ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिये चल रही मतगणना के रुझानों में तृणमूल कांग्रेस को बड़ी जीत मिलने के संकेतों के बीच राज्यसभा सदस्य ने ट्वीट किया, ‘‘बंगाल की बाघिन को बधाई.’’

असम में बीजेपी और केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की वापसी के आसार हैं

राउत ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि अब सभी लोग राजनीतिक आंकड़ों के बजाय कोविड-19 के आंकड़ों में वृद्धि से ज्यादा चिंतिंत है. चुनाव आयोग की वेबसाइट से हासिल ताजा जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस दो सीटें जीत चुकी है और 207 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि बीजेपी को 80 सीटों पर बढ़त है. विधानसभा की 292 सीटों के लिए चुनाव हुए थे.

महाराष्ट्र में कांग्रेस एवं राकांपा के साथ गठबंधन में सत्तासीन में शिवसेना ने पश्चिम बंगाल चुनाव नहीं लड़ा था बल्कि उसने बनर्जी को अपना समर्थन दिया था. मतगणना के ताजा रूझानों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में सत्ता में फिर से लौटने की ओर उन्मुख है जबकि असम में बीजेपी और केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की वापसी के आसार हैं.

ममता को पराजित करना आसान नहीं है- राउत

रूझानों से यह भी संकेत मिला है कि तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक की सत्ता में वापसी की संभावना नहीं है, उसकी विरोधी पार्टी द्रमुक सत्ता की ओर अग्रसर है. केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में एनआईएनआरसी के नेतृत्व वाले राजग के कदम सत्ता की ओर बढ़ रहे हैं.

राउत ने कहा कि पुडुचेरी और तमिलनाडु छोड़कर किसी भी अन्य राज्य में राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव नहीं होगा. राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘हमें ममता दीदी को बधाई देनी है कि उन्होंने बीजेपी की चुनौती को स्वीकार किया और वह एक ही सीट से चुनाव लड़ीं. बीजेपी ने उन्हें हराने के लिये कठिन परिश्रम किया और काफी धन लगाया लेकिन ममता को पराजित करना आसान नहीं है.’’ शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमें कोई शक नहीं है कि पार्टी पश्चिम बंगाल में अगली सरकार बनाएगी.

यह भी पढ़ें.

Mamata Banerjee Wins Nandigram: आ गया नंदीग्राम का परिणाम, जानें ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी में किसकी हुई जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget