एक्सप्लोरर

सुभेंदु अधिकारी के पिता शिशिर से बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी ने की मुलाकात, डेढ़ घंटे तक चली बातचीत

दोनों नेताओं की मुलाकात पूर्वी मिदनापुर के कांथी शहर में हुई. इस दौरान लॉकेट चटर्जी ने शिशिर अधिकारी के घर पर दोपहर का खाना खाया और दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही है. इस बीच राजनीतिक दल के नेताओं की लगातार रैलियां और बैठकें देखने को मिल रही है. इस बीच बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता लॉकेट चटर्जी ने हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए सुभेंदु अधिकारी के पिता और टीएमसी नेता शिशिर अधिकारी के साथ मुलाकात की है.

दोनों नेताओं की मुलाकात पूर्वी मिदनापुर के कांथी शहर में हुई. इस दौरान लॉकेट चटर्जी ने शिशिर अधिकारी के घर पर दोपहर का खाना खाया और दोनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई. वहीं इस बातचीत के दौरान सुभेंदु अधिकारी भी शामिल रहे. कहा जा रहा है कि इस दौरान शिशिर अधिकारी ने अपने बेटे सुभेंदु अधिकारी के साथ होने की बात कही.

नंदीग्राम से मिली टिकट

बता दें कि पूर्वी मिदनापुर जिले से टीएमसी ने अपने 10 पार्टी नेताओं को सुभेंदु के साथ संपर्क करने और पार्टी में तोड़फोड़ के आरोप में 3 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. वहीं इस बार बंगाल के विधानसभा चुनाव में सुभेंदु बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी ने सुभेंदु को नंदीग्राम से टिकट दी है.

नंदीग्राम से इस बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस की ओर से चुनाव मैदान में उतरी हैं और उनके सामने उनकी ही पार्टी के पूर्व नेता और वर्तमान में बीजेपी में शामिल हुए सुभेंदु होंगे. दोनों नेता नंदीग्राम से अपना नामाकंन दाखिल कर चुके हैं. बता दें कि बंगाल में पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होगा.

यह भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: TMC में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, बीजेपी पर हुए हमलावर Mamata Banerjee Attack: बंगाल सरकार ने EC को सौंपी रिपोर्ट- ममता बनर्जी पर किसी तरह के हमले का जिक्र नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
बीजेपी की नई टीम में 14 पुराने लोग रिपीट, जानें कौन-कौन शामिल?
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
BJP के मीडिया प्रभारी बने रहेंगे अनिल बलूनी, लेकिन बदल उनकी पूरी टीम
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget