एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में TMC-कांग्रेस के बीच गठबंधन तय, ममता ने दीं 5 सीटें, असम में निकला ये फॉर्मूला

Congress TMC: पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने पहले कांग्रेस को दो सीटोंं का ऑफर दिया था, जिस पर बात बनी नहीं थी. ममता बनर्जी के इंडिया अलायंस से हटने की भी खबरें आईं लेकिन अब दोनों के बीच समझौता हो गया है.

Congress TMC Alliance: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के बीच 'इंडिया' गठबंधन के तहत सीट बंटवारे का हल निकाल लिया गया है. सूत्रों ने शनिवार (24 फरवरी) को जानकारी दी है कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी कांग्रेस के लिए पांच सीटें छोड़ेगी. टीएमसी कांग्रेस को जो सीटें देने को राजी हुई है, उनमें दार्जिलिंग, रायगंज, दक्षिण माल्दा, बहरामपुर और पुरुलिया शामिल हैं.

सूत्रों के मुताबिक, इसके अलावा मेघालय और असम का भी हल निकाल लिया गया है. कांग्रेस टीएमसी को मेघालय में तूरा सीट देने को तैयार है. असम में भी कांग्रेस टीएमसी के लिए एक सीट छोड़ेगी.

सबसे बड़ा मकसद बीजेपी को हराना है- जयराम रमेश

इससे पहले शनिवार को ही कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ सीट बंटवारे की संभावनाओं पर चर्चा चल रही है. उन्होंने कहा था, "ममता बनर्जी और टीएमसी ने कहा है कि वे इंडिया अलायंस को मजबूत करना चाहते हैं और सबसे बड़ा मकसद बीजेपी को हराना है."

पहले ममता बनर्जी ने ऑफर की थीं 2 सीटें

बता दें कि सीट बंटवारे के मुद्दे पर दोनों पार्टियों (कांग्रेस और टीएमसी) के बीच काफी समय से संघर्ष की स्थिति चली आ रही थी क्योंकि टीएमसी ने कांग्रेस को केवल दो सीटें ऑफर की थी. उससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने यह भी कहा था कि राज्य में उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी. इससे उनके 'इंडिया' अलायंस से अलग होने की अटकलें जोर से लगाई गई थीं. दोनों पार्टियों के कुछ नेताओं की ओर से तीखी बयानबाजी भी देखी गई थी.

कांग्रेस और AAP ने किया समझौता

लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में एक और ताजा घटनाक्रम में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट बंटवारे के समझौते की घोषणा भी शनिवार को की गई. फिलहाल दोनों पार्टियों ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर  दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़ और गोवा के लिए सीट बंटवारे का समझौता किया है.

(इनपुट- श्रीनिवास और जैनेंद्र कुमार)

यह भी पढ़ें- '0+0=0 होता है', कांग्रेस-AAP गठबंधन पर बीजेपी ने यूं साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget