एक्सप्लोरर

West Bengal: 'ये विचारधारा आपको...', लेफ्ट-बीजेपी पर सीएम ममता बनर्जी का 'राम-बाम' वाला अटैक

Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पूरे देश में टीएमसी सरकार के खिलाफ अफवाहें फैलाई जा रही हैं.

Mamata Banerjee On BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार (2 जनवरी) को टीएमसी (TMC) के नए अभियान 'दीदिर सुरक्षा कवच' की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला किया. ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि अब 'राम-बाम' (बीजेपी-लेफ्ट) एक हो गए हैं. बीजेपी की विचारधारा आपको अकेलापन महसूस कराती है, लोगों में फर्क करती है.

ममता बनर्जी ने कहा कि देश में एकता चाहती हूं, संघीय ढांचे को मजबूत करना चाहती हूं. पूरे भारत में अभूतपूर्व रूप से टीएमसी सरकार के खिलाफ अफवाहें फैलाई जा रही हैं. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आपको विनम्रता के साथ लोगों की बात सुननी होगी. 

'दीदिर सुरक्षा कवच' अभियान की शुरुआत की

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी की मौजूदगी में 'दीदिर सुरक्षा कवच' अभियान की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि लगभग 3.5 लाख पार्टी कार्यकर्ता राज्य के 10 करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि कोई भी छूटे नहीं. हमें लोगों के लिए काम करना जारी रखना है. टीएमसी लोगों की, लोगों के लिए है.  

"मुझे लोगों को जवाब देना है"

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि काम सुनिश्चित करने के लिए हमें लोगों पर नजर रखनी होगी. पंचायत को जवाब नहीं देना है, मुझे लोगों को जवाब देना है. उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या है, तो हमें इसे सुधारना होगा. अगर कोई समस्या है तो हमें लोगों को सतर्क करना होगा और उन्हें सही करने या कार्रवाई करने का समय देना होगा. ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी की विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया. 

"हमारी विचारधारा बहुत स्पष्ट है"

उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा बहुत स्पष्ट है. हम अखंड भारत और विविधता में एकता चाहते हैं. संघीय ढांचे को मजबूत किया जाना चाहिए. इस कार्यक्रम में अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने कहा कि पार्टी 11 जनवरी को अभियान शुरू करेगी और इसे 60 दिनों तक जारी रखेगी. हमारी पार्टी के कार्यकर्ता राज्य भर में लोगों तक पहुंचेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि हर कोई राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सके. 

ये भी पढ़ें- 

मुख्तार अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, HC की 7 साल की सजा पर लगाई रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
उदयनिधि 90 मिनट की पूछताछ के बाद रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा
उदयनिधि 90 मिनट की पूछताछ के बाद रिहा, पुलिस स्टेशन के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget