एक्सप्लोरर

West Bengal: 'राज्यों का बकाया चुकाएं या...', सीएम ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर वार

Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र ने मनरेगा का पैसा रोक रखा है, क्या हमसे अपने बकाये के लिए हाथ फैलाने की उम्मीद की जाती है.

West Bengal News: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बकाया पैसों को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. ममता बनर्जी ने मंगलवार (15 नवंबर) को कहा कि केंद्र सरकार को या तो राज्यों का बकाया चुकाना चाहिए या पद छोड़ना चाहिए. केंद्र ने मनरेगा का पैसा रोक रखा है, क्या हमसे अपने बकाये के लिए हाथ फैलाने की उम्मीद की जाती है.

उन्होंने कहा कि अगर केंद्र राज्य का बकाया नहीं चुकाता है तो उसे वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) देना बंद करना पड़ सकता है. आदिवासी बहुल झाड़ग्राम जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र को या तो राज्यों का बकाया चुकाना चाहिए या फिर सत्ता छोड़ देनी चाहिए. 

मनरेगा फंड जारी नहीं करने का लगाया आरोप

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र मनरेगा फंड जारी नहीं कर रहा है और आदिवासियों से इसका विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरने का आह्वान किया. मुख्यमंत्री ने कहा, "क्या हमें अपना बकाया चुकाने के लिए केंद्र के सामने गिड़गिड़ाना पड़ेगा? वे मनरेगा फंड जारी नहीं कर रहे हैं. अगर बीजेपी सरकार हमारे बकाये का भुगतान नहीं करती है तो उसे सत्ता से हटना होगा."

ममता बनर्जी ने बीते दिन भी कोलकाता में बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर हमला किया था. उन्होंने राज्य के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की खातिर धनराशि रोक देने की केंद्र से अपील करने को लेकर बीजेपी नेताओं की उनकी बंगाल विरोधी हरकत को लेकर आलोचना की थी. 

"हम उनसे अपना अधिकार छीन लेंगे"

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा था कि बंगाल में बैठकर कुछ लोग साजिश कर रहे हैं और दिल्ली से कह रहे हैं कि बंगाल को पैसा मत दो. हमें दिल्ली का पैसा नहीं चाहिए. बंगाल अपने पैरों पर खड़ा होने में सक्षम है. हम उनसे (केंद्र सरकार) अपना अधिकार छीन लेंगे. हमारा जो अधिकार बनता है, वे हमसे नहीं ले सकते. 

ये भी पढ़ें- 

West Bengal: राष्ट्रपति को लेकर मंत्री अखिल गिरी के बयान पर सीएम ममता बनर्जी ने मांगी माफी, कहा- TMC लेगी एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget