एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री दौरा विवाद: CM ममता बोलीं- दुष्प्रचार कर मुझे बदनाम किया जा रहा, बंगाल की जनता के लिए पीएम के पैर छूने को तैयार हूं

ममता बनर्जी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरी जीत केंद्र सरकार से हजम नहीं हो रही है. मैं बंगाल की जनता के लिए प्रधानमंत्री के पैर छूने के लिए भी तैयार हूं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे पर शुरू हुए विवाद को लेकर अब ममता बनर्जी की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है. ममता बनर्जी ने कहा है कि प्रधानमंत्री से बात करने के बाद ही वो दीघा के लिए रवाना हुई थीं. साथ ही ममता बनर्जी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरी जीत केंद्र सरकार से हजम नहीं हो रही है. मैं बंगाल की जनता के लिए प्रधानमंत्री के पैर छूने के लिए भी तैयार हूं.

सीएम ममता बनर्जी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा हार नहीं पचा पा रहे हैं इसलिए विरोध कर रहे हैं. उन्होंने बैठक में देर से पहुंचने और जल्दी निकल जाने के विवाद पर कहा कि गुरुवार को ही मेरा कार्यक्रम तय हो गया था. उन्होंने कहा कि पीएम के दौरे के बारे में देर से पता चला.

अधिकारी के तबादले के मुद्दे पर सीएम ममता ने कहा कि लड़ाई मुझसे है, मेरे अधिकारियों से नहीं है. उन्होंने पश्चिम बंगाल की ओर से केंद्र सरकार से निवेदन करते हुए कहा कि जितना संभव हो सके मेरे अधिकारियों के इन सबसे दूर रखा जाए और एक्सटेंशन दिया जाए. उन्होंने कहा कि तबादले के ऑर्डर को कैंसल किया जाए.  

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मेरे कार्यक्रम के बाद पीएम के दौरे का पता चला. इसके साथ ही सीएम ममता बनर्जी ने ये भी कहा कि कलाईकुंडा में उन्होंने 20 मिनट तक पीएम का इंतज़ार किया. उससे पहले वो दो जगह गई थीं और फिर उन्हें दीघा जाना था. ममता ने कहा कि पीएम मोदी से इजाजत लेने के बाद ही वो वहां से दीघा के लिए रवाना हुई थीं.

ममता बनर्जी ने कहा, "एक प्लान के तहत उन्होंने खाली कुर्सियां दिखाईं. मैं क्यों बैठती, जब मैंने वहां राजनीतिक पार्टियों के लीडरों को देखा, जो उस मीटिंग में शामिल होने हकदार नहीं थे. मैंने पीएम से मुलाकात की."

सीएम ममता ने कहा कि हमारी क्या गलती है? उन्होंने कहा, "पिछले 2 सालों में पार्लियामेंट्री विपक्षी नेताओं की क्यों ज़रूरत नहीं पड़ी या गुजरात में विपक्ष के नेता को क्यों नहीं बुलाया जाता (बैछक में). जब मैंने शपथ ली थी, तो गवर्नर ने कानून व्यवस्था के बारे में बात की थी और केंद्र की टीम भेजी गई थी."

कोरोना संकट के कारण कई राज्यों में लॉकडाउन, गोवा-हिमाचल में सात जून तक बढ़ी पाबंदियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget