एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी बोलीं- वाम दलों को शून्य पर पहुंचता नहीं देखना चाहती | 2024 के चुनाव को लेकर भी दिया बयान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कहा कि मैं सड़क पर लड़ाई लड़ने वाली योद्धा हूं. मैं लोगों का हौसला बुलंद कर सकती हूं कि ताकि हम बीजेपी के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ें.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की एतिहासिक सफलता से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गदगद हैं. इस बीच मुख्यमंत्री के तौर पर लगातार तीसरी बार शपथ लेने जा रही तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों से कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ साथ मिलकर लड़ाई लड़ी जा सकती है.

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पहले कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़नी है और इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कोई फैसला किया जाएगा.

ममता बनर्जी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘मैं सड़क पर लड़ाई लड़ने वाली योद्धा हूं. मैं लोगों का हौसला बुलंद कर सकती हूं कि ताकि हम बीजेपी के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ें. अगर हम सामूहिक रूप से फैसला कर सकते हैं तो 2024 की लड़ाई हम मिलकर लड़ सकते हैं.परंतु पहले हमें कोविड संकट से लड़ना है और फिर इस बारे में फैसला करना है. अभी इसका समय नहीं है.’’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वाम दल अपना वो वोटबैंक वापस हासिल नहीं कर पाए जो उन्होंने बीजेपी के हाथों खो दिया है और इस वजह से वामपंथी दलों की स्थिति में और गिरावट आ गई.

'मैं उन्हें शून्य पर पहुंचता नहीं देखना चाहती'

ममता ने कहा, ‘‘वाम दलों के साथ राजनीति मतभेद हैं, लेकिन मैं उन्हें शून्य पर पहुंचता नहीं देखना चाहती. बेहतर होता कि वे बीजेपी से अपना वोट वापस हासिल कर लेते. उन्होंने बीजेपी को इस कदर फायदा पहुंचाया कि आज वे शून्य हो गए. उन्हें इस बारे में सोचने की जरूरत है. दीपांकर भट्टाचार्य (भाकपा माले) इस रास्ते पर नही चले.’’

कोरोना रोधी टीकाकरण का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से देश के हर नागरिक को मुफ्त में टीका मिलना चाहिए.

ममता ने यह दावा भी किया कि उनकी ओर से मांग किए जाने के बावजूद नंदीग्राम के निर्वाचन अधिकारी ने फिर से मतगणना का आदेश नहीं दिया क्योंकि उसे अपनी जान को खतरा था.

मुख्यमंत्री ने अपने दावे को सही ठहराने के प्रयास के तहत निर्वाचन अधिकारी की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक अधिकारी के पास भेजे गए कथित एसएमएस को भी सार्वजनिक किया.

उन्होंने यह फिर कहा कि वह नंदीग्राम के चुनाव नतीजे के खिलाफ अदालत का रुख करेंगी. इस सीट पर नजदीकी मुकाबले में बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें पराजित कर दिया.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम
विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने कुल 292 विधानसभा सीटों में से 213 पर जीत हासिल की है. बीजेपी इस चुनाव में 77 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी. एक सीट राष्ट्रीय सेकुलर मजलिस पार्टी के चिह्न पर चुनाव लड़ने वाली आईएसएफ को मिली है. एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है. कांग्रेस और लेफ्ट खाता भी खोलने में नाकामयाब रही.

राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिलीं ममता बनर्जी, 5 मई को लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget