एक्सप्लोरर

राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिलीं ममता बनर्जी, 5 मई को लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज राजभवन में राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की. ममता 5 मई को सादे समारोह में सीएम पद की शपथ लेंगी.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. इसके बाद आज टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की. राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए न्योता दिया. 

राज्यपाल ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना त्यागपत्र सौंपा. राज्यपाल ने उनसे और मौजूदा मंत्रिपरिषद से वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया.

ममता पांच मई को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी. कोरोना की वजह से शपथ समारोह सादा होगा.

टीएमसी महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि नव-निर्वाचित विधायकों ने बैठक में बनर्जी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया. तृणमूल विधायकों ने मौजूदा विधानसभा के अध्यक्ष विमान बनर्जी को नई विधानसभा का कार्यवाहक अध्यक्ष चुना है.

उन्होंने विधायकों की बैठक के बाद पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से कहा, ''नव-निर्वाचित सदस्य छह मई को विधानसभा में शपथ लेंगे.''

विधानसभा चुनाव में टीएमसी को 292 विधानसभा सीटों में से 213 पर जीत हासिल हुई है. वहीं, इस चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक देने वाली बीजेपी 77 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी. एक सीट राष्ट्रीय सेकुलर मजलिस पार्टी के चिह्न पर चुनाव लड़ने वाली आईएसएफ को मिली है. एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है.

तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले विधानसभा चुनाव से भी बेहतर रहा है. 2016 के चुनाव में टीएमसी 211 सीट जीती थी. पहली बार है जब बीजेपी राज्य में मुख्य विपक्षी दल बन कर उभरी है. बीजेपी को 2016 के विधानसभा चुनाव में महज तीन सीट मिली थीं.

पश्चिम बंगाल में दशकों तक शासन करने वाले वाम मोर्चा और कांग्रेस का इस बार खाता भी नहीं खुला है. आईएसएफ के साथ उनके गठबंधन को आठ प्रतिशत से भी कम वोट मिले हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget