एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee Slams BJP: 'आप लोगों को बेवकूफ बनाना बंद करें', BJP पर ममता बनर्जी का तंज

Mamata Banerjee Slams PM Modi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अलीपुरद्वार में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा.

West Bengal CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को अलीपुरद्वार में कहा कि BJP चुनावों से पहले बड़े-बड़े वादे करती है, जिनका चुनाव समाप्त होते ही कहीं अता-पता नहीं होता. सीएम बोलीं कि BJP चुनाव से पहले लोगों को मूर्ख बनाने के लिए अलग राज्य, कल्याणकारी योजनाओं का वादा करती है. 

ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि चाय बागानों का आपने वादा किया, व्यस्त प्रधानमंत्री जी, वो कहा हैं? आदिवासी समुदायों के लिए चिंता कहां है? ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव खत्म होते ही आपके वादे और चिंताएं गायब होती दिख रही हैं. अब समय आ गया है कि आप लोगों को बेवकूफ बनाना बंद करें. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हासीमारा में सामूहिक विवाह समारोह में हिस्सा लिया और पारंपरिक नृत्य किया.

खून बहाने को तैयार

वहीं इससे पहले BJP के कुछ नेताओं द्वारा पश्चिम बंगाल को काटकर अलग राज्य बनाने की मांग के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि राज्य को विभाजित करने की कोशिशों को विफल करने के वास्ते जरूरत पड़ने पर वह अपना खून तक बहाने के लिए भी तैयार हैं.

ये भी पढ़ें- Operation All Out: कश्मीर घाटी में ऑपरेशन ऑल आउट जारी, सुरक्षाबलों ने 24 घंटे में 4 आतंकियों को मार गिराया

बीजेपी बांटने की कोशिश कर रही

ममता ने BJP पर 2024 के आम चुनाव से पहले राज्य में ‘‘अलगाववाद’’ को बढ़ावा देने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर बंगाल में सभी समुदाय के लोग दशकों से एक-दूसरे के साथ मिलकर रह रहे हैं, लेकिन BJP लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है.

राज्य को विभाजित नहीं होने दूंगी

ममता बनर्जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव करीब आने के साथ ही BJP अलग राज्य की मांग को हवा दे रही है. BJP कभी गोरखालैंड की मांग कर रही है, तो कभी अलग उत्तर बंगाल की मांग कर रही है. मैं जरूरत पड़ने पर अपना खून तक बहाने के लिए तैयार हूं, लेकिन राज्य को कभी विभाजित नहीं होने दूंगी.

ये भी पढ़ें- Target killings: क्या कश्मीर की जेलों से चल रहा है आंतकी नेटवर्क? ISI से मिल रहा टारगेट किलिंग का एजेंडा, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
संसद में खत्म होगा गतिरोध? खरगे बोले- 'मुझे खुशी है कि अमित शाह....'
खरगे का दावा, 'चेयरमैन ने मंत्री से कहा अमित शाह की मौजूदगी पर विचार करें'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं...'
SC जाएंगे तरुण तेजपाल, रेप केस में दोषी, बोले- '62 का हूं, 2 बेटियां हैं'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget