एक्सप्लोरर

Target killings: क्या कश्मीर की जेलों से चल रहा है आंतकी नेटवर्क? ISI से मिल रहा टारगेट किलिंग का एजेंडा, खुफिया एजेंसियां अलर्ट

Jammu Kashmir: ड्रोन के जरिए आतंकियों तक छोटे हथियार भेजे जा रहे हैं. ये हथियार ड्रग स्मगलर आंतकियो तक पहुंचा रहे हैं. कश्मीर की जेलों पर खुफिया एजेंसियां कड़ी नजर रख रही है.

Jammu Kashmir Target killings: कश्मीर की जेलों से चल रहा है आंतकी नेटवर्क और जेल में बंद आतंकियों के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई टारगेट किलिंग को अंजाम दिलाने मे लगी हुई है. आईएसआई साफ तौर पर अपने आतंकियों को कह रही है कि बड़े टारगेट नहीं कर सकते तो ऐसे लोगों को निशाना बनाओ जिनसे प्रचार और आतंक ज्यादा फैले. पाक की इस नापाक साजिश के खुलासे के बाद जम्मू कश्मीर की जेलों में बंद अनेक आंतकियों को भारत की दूसरी जेलों में भेजा जा सकता है.

कश्मीर मे आए दिन हो रही थी टारगेट किलिंग निशाने पर थे गैर-हिन्दू और ऐसे लोग जिन्हें कश्मीर मे शांति पंसद थी. 22 दिनों में आंतकियों ने ताबड़तोड़ टारगेट किलिंग की, जिससे पूरे कश्मीर में भय का वातावरण हो गया. बात एक बार फिर कश्मीरी पंडितों के पलायन तक आने लगी. ऐसे में केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गृह मंत्रालय मे उच्च स्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल से लेकर आला अधिकारी मौजूद रहे.

कश्मीर की जेलों से आतंकी नेटवर्क?

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कश्मीर के हालातों को लेकर केद्रीय गृह मंत्री ने कड़ा रूख अपनाया और अधिकारियों को सप्ष्ट निर्देश दिए कि आंतकियों को गोली का जवाब गोली से दिए जाने के साथ ही उनकी जड़ पर जोरदार प्रहार किए जाए, जिससे आंतक का सफाया हो सके.

सूत्रों के मुताबिक, केद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियो ने पूरे मामले की गहन छानबीन की तो पाक की एक और नापाक साजिश सामने आई. इस दौरान पता चला कि जम्मू कश्मीर की जेलों मे बंद अनेक आंतकवादी अभी भी अपने आकाओ के संपर्क में है और जब इन लोगों से इनका कोई स्थानीय चेला मिलने आता है तो उसे एक नंबर दे कर कहा जाता है कि फंला से संपर्क कर लो. सूत्रों ने बताया कि यह संपर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेसी आईएसआई के लोगों का होता है. पाक की नापाक एजेंसी ने जो निर्देश अपने आंतकियों को दिए है उनमे कहा गया है कि

- बडे हथियार लेकर घूम नहीं सकते

- बड़े टारगेट नहीं कर सकते

- आप लोकल हैं, आपको पता है कि किस दफ्तर मे कौन गैर-हिंदू काम करता है

- लिहाजा सड़क पर खड़े लोगों पर दफ्तर मे बैठे लोगों पर गोली चलाने के निर्देश

- ड्रोन के जरिए भेजे जा रहे है छोटे हथियार

- ये हथियार ड्रग स्मगलर इन आंतकियों तक पहुंचा रहे है

जेलों पर खुफिया एजेंसियों की नजर

सूत्रों ने बताया कि खुफिया एजेंसियो ने पिछले दिनों कश्मीर की कोट भलवाल जेल समेत कुछ जेलों में छापेमारी भी की थी. उस दौरान कुछ आंतकियों से मोबाइल फोन और सिम भी बरामद हुए थे. इन सामानों की जांच के दौरान सामने आई थी पाक की नापाक साजिश और अब इस साजिश में लगे आंतकियों की लिस्ट तैयार की जा रही है, जिसके आधार पर अनेक आतंकियों को इन जेलों से निकाल कर भारत की दूसरी जेलों में भेजा जायेगा.

ध्यान रहे कि जम्मू कश्मीर मे इस समय 14 जेले हैं, इनमें दो केंद्रीय जेल आठ जिला जेल तीन सब जेल और एक स्पेशल जेल शामिल है. ये जेलें जम्मू कठूआ बारामूला श्रीनगर उधमपुर राजौरी आदि जगहो पर है औऱ इनमे अनेक कश्मीरी और पाकिस्तानी आंतकी बंद है.

ये भी पढ़ें:

Operation All Out: कश्मीर घाटी में ऑपरेशन ऑल आउट जारी, सुरक्षाबलों ने 24 घंटे में 4 आतंकियों को मार गिराया

Rajasthan Fight: जोधपुर में एक ही समुदाय के दो गुट आपस में भिड़े, पुलिस ने खारिज किया साम्प्रदायिक एंगल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
CBI सीएम से जुड़े केस में जांच कर सकती है? जानें SC ने क्या कहा
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
'शेर सब्र करता है और हिरण…', राहुल गांधी का OBC नेताओं को बड़ा संदेश
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!
US राजदूत गोर का पहला J&K-लद्दाख दौरा, जानें क्यों है इस पर पाक-चीन की नजर!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget