एक्सप्लोरर

Mamata Mumbai Visit: बीजेपी के खिलाफ तीसरा मोर्चा? ममता बनर्जी और शरद पवार की मुलाकात आज

Mamata Banerjee Mumbai Visit: ममता बनर्जी मंगलवार से मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर हैं. उनके मुंबई आने से यहां का राजनीतिक माहौल गरमा गया है. पवार के अलावा, ममता का उद्धव ठाकरे के साथ अच्छा तालमेल है

West Bengal CM Mamata Banerjee Mumbai Visit: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुंबई दौरे के आज दूसरा दिन है. इस दौरान उनके साथ उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी भी हैं. आज यानी 1 दिसंबर को दोपहर 3 बजे ममता बनर्जी एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात करेंगी. गैर कांग्रेसी दलों को एकजुट करने मुंबई पहुंचीं ममता बनर्जी को झटका लगा है. शरद पवार से मुलाकात से पहले नवाब मलिक ने कहा है कि कांग्रेस के बिना विपक्षी मोर्चा संभव नहीं है.

नसीपी नेता मलिक ने कहा कि पवार ने बार-बार सभी विपक्षी दलों को एकजुट होने की जरूरत पर जोर दिया है, लेकिन कांग्रेस के बिना ऐसा गठबंधन संभव नहीं था. मलिक ने कहा, "हमें लगता है कि अगर शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस महाराष्ट्र में हाथ मिला सकती हैं, तो टीएमसी भी कांग्रेस को सहयोग दे सकती है. अगर कुछ मतभेद हैं, तो उन्हें सुलझाया जा सकता है.

ममता बनर्जी टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तारित करने पर विचार कर रही हैं. यही वजह है कि वे पिछले कुछ दिनों से देश भर के राज्यों का दौरा कर रहे हैं. वह कई राजनीतिक नेताओं से भी मिल रहे हैं. मुंबई के दौरे पर ममता बनर्जी ने कल (मंगलवार) सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए. आज ममता बनर्जी एनसीपी के शरद पवार से मिलने जा रही हैं. उनके आज मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मिलने की उम्मीद है.

ममता बनर्जी ने शिवसेना के नेताओं आदित्य ठाकरे, संजय राउत से मुलाकात की

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को शिवसेना के नेताओं आदित्य ठाकरे और संजय राउत से मुलाकात की. नेताओं के बीच इस मुलाकात को तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख द्वारा अन्य विपक्षी दलों तक पहुंचने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र दौरे पर आयीं बनर्जी को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मिलना था, लेकिन वह बीमार हैं इसलिए उनके बेटे और राज्य सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने तृणमूल प्रमुख से भेंट की.

सूत्रों ने बताया कि आदित्य ने बनर्जी को अपने पिता की तस्वीरों की एक कॉफी-टेबल बुक भी तोहफे में दी. दिन में बनर्जी ने सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए. उन्होंने 2008 मुंबई आतंकवादी हमले में शहीद हुए पुलिस कांस्टेबल तुकाराम ओम्बाले को श्रद्धांजलि भी दी.

ये भी पढ़ें-

Farmers Protest: आंदोलन खत्म होगा या नहीं? आज सिंघु बॉर्डर पर निर्णायक बैठक करेंगे 40 किसान संगठन

दिसंबर में दिखेंगे दिल्ली में मौसम के कई रंग, धूप, बारिश के साथ-साथ पड़ेगी जोरदार ठंड, प्रदूषण भी होगा कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
Weather Today: देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget