एक्सप्लोरर

ईद के मौके पर CM ममता बनर्जी बोलीं- किसी को डरने की जरूरत नहीं

ईद पर कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि डरने की कोई बात नहीं है... कभी कभी, जब सूर्य उगता है तो उसकी किरणें बहुत तीखी होती हैं लेकिन बाद में फीकी हो जाती हैं.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को ईद-उल-फितर के मौके पर आक्रामक रुख अपनाते हुए अपने विरोधियों से कहा कि ‘जो हमसे टकराएगा चूर चूर हो जाएगा.’ बनर्जी ने कोलकाता में रेड रोड पर लोगों को बधाई दी. रेड रोड पर नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय से कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है.

ममता बनर्जी ने बीजेपी की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘ जो हमसे टकराएगा, वो चूर चूर हो जाएगा. यह हमारा नारा है.’’ ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘डरने की कोई बात नहीं है... कभी कभी, जब सूर्य उगता है तो उसकी किरणें बहुत तीखी होती हैं लेकिन बाद में फीकी हो जाती हैं. डरें नहीं, जितनी तेजी से उन्होंने ईवीएम पर कब्जा किया था, उतनी ही तेजी से वे भाग भी जाएंगे.’’

बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में बीजेपी के हाथों बड़ा झटका लगा है. बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में राज्य की 42 सीटों में से 18 पर जीत दर्ज की. वहीं टीएमसी ने 22 और कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है. 2014 के चुनाव में बीजेपी ने मात्र 2 सीट पर जीत दर्ज की थी.

बनर्जी बीजेपी कार्यकताओं द्वारा लगाए जाने वाले नारे ‘जय श्री राम’ की भी विरोधी रही हैं. उनका आरोप है कि भगवा दल बार बार इस नारे का इस्तेमाल कर धर्म को राजनीति के साथ मिला रहा है. पिछले कुछ हफ्तों के दौरान मुख्यमंत्री दो बार तब आपा खो बैठीं जब राज्य में कुछ स्थानों पर लोगों ने उनका काफिला गुजरने पर ‘जय श्री राम’ का नारा लगाया.

उन्होंने नमाजियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘त्याग का नाम हिंदू और ईमान का नाम है मुसलमान, प्यार का नाम ईसाई है और बलिदान का नाम सिख है. यह हमारा प्यारा हिंदुस्तान है. हम इसकी रक्षा करेंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget