एक्सप्लोरर

PM मोदी की बैठक में बंगाल के DM की अनुपस्थिति पर शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग

Prime Minister’s Virtual Meeting: पीएम मोदी ने देश के जिला अधिकारियों के साथ विभिन्न प्रशासनिक मामलों पर महत्वपूर्ण चर्चा की थी. लेकिन इस बैठक में बंगाल के जिला अधिकारी शामिल नहीं हुए.

PM Modi Meeting with DM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को देश के सभी जिलाधिकारियों (DM) के साथ एक बैठक की थी. लेकिन इस बैठक में पश्चिम बंगाल के जिला मजिस्ट्रेट शामिल नहीं हुए. बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने चिंता व्यक्त करते हुए पीएम मोदी को एक पत्र लिखा है और उन जिलाधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है.

शुभेंदु अधिकारी ने ट्विटर पर ये जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘मैंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को एक पत्र लिखा है. 22 जनवरी को उनकी अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में पश्चिम बंगाल के जिलाधिकारियों के भाग न लेने के संबंध में अपनी चिंता व्यक्त की है. बैठक में पूरे देश के 190 जिलों के डीएम शामिल हुए. लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और डीएम शामिल नहीं हुए. आखिर कब तक पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी केंद्र पर अभाव का आरोप लगाकर जनता को गुमराह करती रहेगी? यह लगभग आधी सदी से चल रहा है. यह नहीं चल सकता...’

शनिवार दोपहर पीएम मोदी ने देश के जिला अधिकारियों के साथ विभिन्न प्रशासनिक मामलों पर महत्वपूर्ण चर्चा की थी. लेकिन इस बैठक में बंगाल के जिला अधिकारी शामिल नहीं हुए. इसे लेकर विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने भी राज्य सरकार पर हमला बोला है.

पीएम मोदी ने कई मानकों पर पिछड़े 142 जिलों में सुधार पर दिया जोर

जिला अधिकारियों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने 142 जिलों की पहचान की है, जो विकास में इतने पीछे नहीं हैं, लेकिन जिन एक-दो पैरामीटर्स पर ये अलग-अलग 142 जिले पीछे हैं, अब वहां पर भी हमें उसी कलेक्टिव अप्रोच के साथ काम करना है, जैसे हम आकांक्षी जिलों (एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट) में करते हैं.

प्रधानमंत्री ने विभिन्न जिलों में सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की प्रगति और वर्तमान स्थिति के बारे में प्रत्यक्ष प्रतिक्रिया ली. प्रधानमंत्री ने कहा कि आकांक्षी जिलों ने ये साबित किया है कि इंप्लीमेंटेशन में साइलो खत्म होने से, संसाधनों का ऑप्टिमम यूटिलाइजेशन होता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि साइलो जब खत्म होते हैं तो 1 प्लस 1 दो नहीं बनता, एक और एक 11 बन जाता है. ये सामथ्र्य, ये सामूहिक शक्ति, हमें आज एस्पिरेशनल जिलों में नजर आती है.

ये भी पढ़ें-

टीपू सुल्तान को लेकर अब मुंबई में छिड़ी जंग, एक मैदान के नामकरण को लेकर आमने सामने आईं वीएचपी और कांग्रेस

Maharashtra: वर्धा में दर्दनाक सड़क हादसा, MBBS के 7 छात्रों की मौत, बीजेपी विधायक का बेटा भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget