एक्सप्लोरर

West Bengal: 'ईद के त्योहार में जहर...', शुभेंदु अध‍िकारी ने ममता बनर्जी को कहा कम्युनल मुख्यमंत्री

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि हम सभी अगले चुनाव में उन्हें सत्ता से बाहर कर दें. अगर हम लोकतंत्र को बचाने में नाकाम रहे तो सबकुछ खत्म हो जाएगा.

Suvendu Adhikari On Mamata Banerjee: बीजेपी नेता शुभेंदु अध‍िकारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ईद (Eid) के त्योहार पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया है. अध‍िकारी ने शनिवार (22 अप्रैल) को ट्वीट कर कहा कि बीजेपी (BJP) का मतलब सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है. आप (ममता बनर्जी) 'सबको भड़काओ, सबको उकसाओ, सबको लड़ाओ और सबको उल्झाओ', की बात करती हो. 

दरअसल, ममता बनर्जी ने शनिवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि कुछ लोग नफरत की राजनीति करके देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं. बनर्जी ने साथ ही कहा कि वह अपनी जान दे देंगी लेकिन देश को बांटने नहीं देंगी. सीएम ने कोलकाता के रेड रोड पर ईद की नमाज के लिए जमा लोगों को संबोधित करते हुए उनसे एकजुट होने और ये सुनिश्चित करने का अनुरोध भी किया कि बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनावों में हार हो. 

"कम्युनल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी"

शुभेंदु अध‍िकारी ने कहा कि बेशर्म कम्युनल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, क्या ईद-उल-फितर पर मुस्लिम समुदाय को बधाई देने का यही तरीका है? क्या आपके मन में उनके प्रति रत्ती भर भी सम्मान है या आप उन्हें केवल अपना वोटबैंक मानते हैं? आपने सुबह ही उनके त्योहार में जहर घोल दिया. देर-सवेर आप राजनीति के इस साम्प्रदायिक ब्रांड की भारी कीमत चुका रहे होंगे. आप सबको लड़ाना, उल्झाना चाहती हैं ताकि वे आपकी अक्षमता, विकास की कमी, रोजगार के अवसरों की कमी और बिखरी कानून व्यवस्था पर सवाल न उठाएं. 

क्या कहा था सीएम ने?

इससे पहले ममता बनर्जी ने कहा था कि कुछ लोग देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं और नफरत की राजनीति कर रहे हैं. मैं अपनी जान देने के लिए तैयार हूं, लेकिन देश को बांटने नहीं दूंगी. बीजेपी पर देश के संविधान को बदलने का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू होने नहीं देंगी. मैं (अपने राजनीतिक विरोधियों के) धन बल और केंद्रीय एजेंसियों से लड़ने के लिए तैयार हूं लेकिन मैं अपना सिर नहीं झुकाऊंगी.

उन्होंने कहा कि कुछ लोग बीजेपी से पैसा ले रहे हैं और कह रहे हैं कि वे अल्पसंख्यक वोटों को विभाजित कर देंगे. मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि वे बीजेपी के लिए मुस्लिम वोटों को बांट नहीं सकते. उन्हें हराने के लिए हम सभी एकजुट होंगे. सीएम ने कहा कि ये कहते हैं कि 'ठोक दो-ठोक दो', मैं इन्हें बताना चाहती हूं कि अगर हम एकजुट हो गए तो आपकी कुर्सी गिर जाएगी.

ये भी पढ़ें- 

Fact Check: कर्नाटक में नंदिनी तो दिल्ली में अमूल! राजनीति के बीच बुरे फंसे राहुल गांधी, जानें वायरल हो रही फोटो का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget