एक्सप्लोरर

Telangana Heatwave: तेलंगाना में हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी, 18 जिलों में येलो अलर्ट, 44 डिग्री की गर्मी करेगी 'टॉर्चर'

Telangana Weather: देश में इस वक्त गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक लोगों को लू के थपेड़ों से दो-चार होना पड़ रहा है.

Telangana Heatwave Advisory: तेलंगाना में इस वक्त बेहद भयंकर गर्मी पड़ रही है, जिसकी वजह से लोगों को खासा परेशान होना पड़ रहा है. राज्य के 20 जिले ऐसे हैं, जहां तापमान 45 डिग्री के पार गया है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि बढ़ते तापमान के साथ-साथ लोगों को हीटवेव से भी जूझना पड़ रहा है. यही वजह है कि तेलंगाना सरकार ने अब हीटवेव को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है, जिसमें बताया गया है कि लोगों को इससे बचने के लिए क्या करना है.

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, नलगोंडा में सबसे अधिक 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसके बाद मुलुगु, भद्राद्रि कोठागुडेम और सूर्यापेट में 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ. राज्य के 16 जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार रहा, जो रेड अलर्ट की कैटेगरी में आता है. हैदराबाद के कुतबुल्लाहपुर में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है.

तेलंगाना के 18 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि तेलंगाना में 4 मई तक मौसम शुष्क रहने वाला है, जिसके बाद 5 से 7 मई के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है. हालांकि, तब तक लोगों को गर्मी से दो-चार होना पड़ेगा. तेलंगाना सरकार की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि मौसम विभाग-हैदराबाद ने राज्य के 18 जिलों में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भीषण लू पड़ने वाली है, साथ ही अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है.

हीटवेव से बचने के लिए क्या करें? 

लोगों को हीटवेव से बचाने के लिए जारी की गई एडवाइजरी में लोगों को बताया गया है कि आखिर वे किन उपायों के जरिए लू से बच सकते हैं. आइए जानते हैं कि एडवाइजरी में क्या कहा गया है.

  • हाइड्रेट रहें: जितना ज्यादा हो सके उतना ज्यादा पानी पीएं, भले ही प्यास नहीं लगी हो. नींबू पानी, छाछ, लस्सी या ओआरएस जैसे चीजों का भी इस्तेमाल करें. 
  • मौसमी फल और सब्जियां खाएं: लोगों को हिदायत दी गई है कि वे मौसमी फल और सब्जियां जैसे तरबूज, खरबूज, संतरा, अंगूर, अनानास, ककड़ी खाएं. 
  • खुद को ढक कर रखें: गर्मी से बचने के लिए ढीले कॉटन के कपड़े पहनें और खुद को ढक कर रखें, ताकि लू का असर नहीं हो. 
  • सिर को ढके: लोगों से कहा गया है कि जब भी बाहर निकलें तो सिर को टोपी, छाते या किसी कपड़े से ढक कर निकलें. सूरज की रोशनी से बचें.
  • घर में रहें: जब तक ज्यादा जरूरी नहीं हो तब तक बाहर नहीं निकलें. घर में ठंडे तापमान में रहने की कोशिश करें. 

हीटवेव के दौरान क्या नहीं करें? 

  • बाहर नहीं निकलें: लोगों को कहा गया है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें. अगर बाहर जा रहे हैं तो भारी कामों को करने से बचें. 
  • गर्मी में खाना बनाने से बचें: जब बहुत ज्यादा गर्मी हो तो खाना पकाने से बचें. अगर बना रहें तो हवा आने की व्यवस्था करें और किचन की खिड़कियां खोल लें. 
  • ज्यादा मीठी चीजें पीने से बचें: शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड कोल्ड ड्रिंक्स या बड़ी मात्रा में चीनी वाली ड्रिंक्स से बचें. बासी और हाई प्रोटीन खाने से भी बचें.

वहीं, तेलंगाना के 17 संसदीय लोकसभा क्षेत्र और विधानसभा सीट के लिए मतदान की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. आमतौर पर वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होता है, लेकिन बढ़ रही गर्मी को देखते हुए अब सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोटिंग का समय दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली-पंजाब और यूपी को झुलसाएगी मई, लू के थपेड़ों से परेशान रहेगा बिहार-झारखंड, जानें कितनी बढ़ने वाली है गर्मी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget