एक्सप्लोरर

Weather Updates: सुस्त पड़ा चक्रवात जवाद, दिल्ली की हवा 'खराब', जम्मू में बारिश और बर्फवारी की आशंका

Weather Updates: मौसम विभाग की ओर से एक बयान जारी कर बताया गया है कि चक्रवाती तूफान जवाद कमजोर होकर एक गहरे दबाव में बदल गया है. वहीं दिल्ली की हवा अभी भी खराब श्रेणि में है.

India Weather Updates: चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ आज पुरी तक पहुंचने से पहले काफी कमजोर हो सकता है. इससे पहले जवाद शनिवार को कमजोर होकर एक गहरे दबाव में बदल गया. जवाद के कमजोर होने के कारण आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में रह रहे लोगों ने राहत की सांस ली है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को पश्चिम बंगाल में गंगा के तटों से लगते क्षेत्रों और उत्तरी ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है. मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में रविवार और सोमवार को असम, मेघालय और त्रिपुरा के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है. 

मौसम विभाग कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक चक्रवाती तूफान कमजोर होने के बाद यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर, विशाखापत्तनम और आंध्र प्रदेश से करीब 180 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण में केंद्रित था. 

दिल्ली में मौसम का हाल

वहीं अगर राष्ट्रीय राजधानी की बात करें तो रविवार को सुबह न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री के आसपास रहा जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हवा में नमी का स्तर यानि ह्यूमिडिटी करीब 91 प्रतिशत दर्ज किया गया. सूरज और बादलों के बीच आज भी आंख मिचौली का खेल जारी रहेगा. 

हवा 'बेहद खराब'

दिल्ली की हवा को लेकर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बेहद खराब’ श्रेणी में 372 दर्ज किया गया. बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 तक के AQI को ‘गंभीर’ माना जाता है.

जम्मू में बर्फवारी की आशंका

अगर बात करें जम्मू-कश्मीर की तो वहां मौसम लगातार साफ है. मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की ओर से आशंका जताई गई है कि रविवार पांच दिसंबर से प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. बर्फबारी के कारण घाटी में यातायात प्रभावित हो सकती है.

यूपी में शिक्षक भर्ती के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज से गरमाई सियासत, सपा-AAP का योगी पर हमला

Election 2022: डिप्टी CM केशव मौर्य बोले- मैं उन्हें अखिलेश यादव नहीं कहता बल्कि अखिलेश अली जिन्ना कहता हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget