एक्सप्लोरर

Weather Update Tomorrow: दिल्ली की सर्दी ने पहाड़ों को भी पीछे छोड़ा, जानें कल के मौसम का हाल

Mausam Ki Jankari: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बुधवार को सर्दी से थोड़ी राहत मिलती दिखी है. इस तरह की सर्दी के सितम से राहत मिलने पर लोग घरों से बाहर भी आए. जानें कल के मौसम का हाल.

Mausam Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है. इस सर्दी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. बुधवार 28 दिसंबर की अगर बात करें तो सर्दी से थोड़ी राहत मिलती जरूर दिखी. सर्दी थोड़ी कम दर्ज की गई. सुबह से ही धूप निकली तो लोग घरों के बाहर भी निकले. तो वहीं, मौसम विभाग की जानकारी के हिसाब से देखें तो ये सर्दी का सितम जारी रहेगा.

मौसम केंद्र के मुताबिक, बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, मंगलवार को ये तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस और सोमवार को 5 डिग्री था. दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के शहरों में शाम होते-होते एक बार फिर सर्दी का सितम देखने को मिला. तो आइए जानते हैं कल यानि गुरुवार 29 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम?

सर्दी के सितम से मिलेगी राहत

मौसम विभाग ने बताया कि आईएमडी यानि भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब, दिल्ली-हरियाणा और उत्तर राजस्थान के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई जिससे लोगों को सर्दी में बड़ी राहत मिली है. अगर गुरुवार यानि कल के दिन की बात करें तो 29 दिसंबर तक इन राज्यों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है, जिससे ठंड से और राहत मिलेगी.

बता दें कि मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस था, जो धर्मशाला, देहरादून और नैनीताल से भी कम था. मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि उत्तर-पश्चिमी हवाएं मैदानी इलाकों में बार-बार चलती हैं और कोहरे के मौसम के कारण धूप कम हो जाती है, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में शीत लहर और दिन के तापमान में कमी दर्ज की गई है.

कश्मीर में तापमान

उत्तर भारत में शीतलहर जैसे-जैसे तेज होती जा रही है, कश्मीर के श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. इस बीच, घाटी के अन्य हिस्सों में तापमान -8 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. कश्मीर में कई इलाकों में पानी के स्रोत जम चुके हैं, जिसके कारण वहां पीने के पानी की किल्लत होने लगी है.

पंजाब और हरियाणा में तापमान

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा दर्ज किया गया, जिसमें 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ नारनौल क्षेत्र में सबसे ठंडा रहा. हरियाणा के हिसार में कड़ाके की ठंड दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 6.8 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 6.6 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 5.5 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब में, अमृतसर में 6.5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 3.6 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 6 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: Weather Update: न्यू ईयर ईव पर कितनी होगी ठंड, इस हफ्ते कितना गिरेगा पारा, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget