एक्सप्लोरर

Weather Update Tomorrow: दिल्ली, यूपी और बिहार समेत इन राज्यों में चलेगी शीत लहर, जानें कल के मौसम का हाल

Weather Forecast: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके ठंड पड़ रही है और कई इलाकों में शीत लहर भी चल रही है. दिल्ली में भी सर्दी का सितम जारी है. ऐसे में कल यानि 28 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम जानिए यहां.

IMD Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. दिल्ली में लगातार दूसरे दिन एक बार फिर सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. जम्मू-कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिसने न्यूनतम तापमान को बढ़ा दिया है. मौमस विभाग के मुताबिक फिलहाल ठंड से अभी राहत नहीं मिलने वाली. आने वाले दिनों में तापमान गिरने की आशंका व्यक्त की गई है. तो आइए जानते हैं कल यानि 28 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम.

मौसम विभाग के मुताबिक ने घने कोहरे को लेकर अगले पांच दिनों का अलर्ट जारी किया है. अगले 5 दिनों के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और अन्य जगहों के लिए घने कोहरे का अलर्ट है. अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है. इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की स्थिति भी संभव है. अगले 24 घंटों के दौरान कोल्ड डे की स्थिति कम होने की संभावना है और ये केवल कुछ इलाकों में देखा जा सकता है. 

कितना रहेगा न्यूनतम तापमान?

बुधवार 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान की अगर बात करें तो ये 6 से 7 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है. सिर्फ कल के लिए ही नहीं इसी तापमान की उम्मीद आने वाले कुछ दिनों तक रहने वाली है. पश्चिमी विक्षोभ के बाद, बीच में मामूली ब्रेक की उम्मीद की जा रही है और 29 दिसंबर के आसपास एक और सिस्टम देखा जाएगा. इस तरह से तापमान में गिरावट की उम्मीद कम है.

अगले 3-4 दिनों तक छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन-चार दिनों तक शाम के वक्त बादल छाए रहने की संभावना है. हालांकि, इस परिदृश्य में बारिश की संभावना नहीं है. हवाओं के गति पकड़ने और विंडचिल फैक्टर में इजाफा होने की उम्मीद की जा रही है. दिन ठंडे रहेंगे और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों में आगे सर्दी भरे दिन देखने को मिल सकते हैं.

पंजाब, हरियाणा, UP और दिल्ली में तापमान क्या रहेगा?

पंजाब में बुधवार को कोल्ड डे की स्थिति रह सकती है. राज्य में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस और दिन में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. पंजाब के साथ लगते हरियाणा में भी कोल्ड डे की स्थिति रहेगी.

हरियाणा के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है. वहीं राज्य में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की गई है. राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की गई है और अधिकतम तापमान दिन में 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक रहेगा.

ये भी पढ़ें: Indian Railways: वो रात भर जागते हैं, ताकि हम आराम से कर सकें यात्रा, जानें- सर्दियों में कैसे होती है रेल की सुरक्षा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह के हमले पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश कर रही है BJP
वंदे मातरम: अमित शाह के हमले पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश कर रही है BJP
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget