एक्सप्लोरर

IMD Weather Update Tomorrow: उत्तर भारत में बढ़ेगा सर्दी का सितम, इन राज्यों में छाया रहेगा कोहरा, तमिलनाडु-केरल में होगी बारिश

मैदानी इलाकों में हिमालय से आने वाली शुष्क उत्तर/उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रविवार को उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की संभावना है.

Tomorrow Weather Forecast: उत्तर भारत में ठंड अब सितम ढा रही है. हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने अब लोगों को घरों में कैद कर दिया है. जिन लोगों को काम-धंधों के लिए घरों से बाहर निकलना होता है, वो कपड़ों की 2-3 लेयर पहन रहे हैं. जगह-जगह लोग अलाव का सहारा लेते हुए भी नजर आ रहे हैं. उत्तर भारत के कई राज्यों में सीवियर कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है. शनिवार को पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान 4-6 डिग्री के बीच रहा. वहीं उत्तर राजस्थान में घना कोहरा दिखाई दिया. चलिए अब आपको रविवार यानी 25 दिसंबर के मौसम का अपडेट देते हैं. 

IMD के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी भारतीय मैदानी इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर उच्च नमी और हल्की उत्तरी हवाओं की निरंतरता के कारण 25 दिसंबर की सुबह पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कई स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है. इसके बाद, अगले 4 दिनों तक इन सब-डिवीजनों में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 

इन जगह पर शीतलहर की संभावना

मैदानी इलाकों में हिमालय से आने वाली शुष्क उत्तर/उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रविवार को उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश भी स्थिति कोल्ड डे जैसी ही रहेगी. 

जहां रहेगा कोल्ड डे वहां कितना रहेगा तापमान?

पंजाब में रविवार को न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इसी के साथ, पंजाब से लगते हरियाणा में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्यिसस रहेगा और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं राजधानी दिल्ली में शीतलहर के साथ न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. अधिकतम तापमान दिन में 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 

असम और त्रिपुरा में भी रहेगा कोहरा

25 दिसंबर की सुबह के समय हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है. इसी के साथ, रविवार को पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और बाद के 2 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. 

उत्तर पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम?

रविवार को उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है. इसी के साथ, मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है और इसके बाद धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. महाराष्ट्र में भी न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है.

कहां हो सकती है बारिश?

  • 25 और 26 दिसंबर 2022 को दक्षिण तटीय तमिलनाडु में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 
  • वहीं सोमवार यानी 26 दिसंबर 2022 को दक्षिण केरल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 
  • 27 दिसंबर 2022 को लक्षद्वीप द्वीप समूह में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें-

Bharat Jodo Yatra: रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी को जवाब, कहा- देश से नफरत करने वालों के साथ चलकर आप मोहब्बत का कौन सा पैगाम दे रहे हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
'गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत नहीं', राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, जानें और क्या कहा
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
लद्दाख में होटल मालिकों की प्रशासन से बड़ी मांग, कहा- ‘जो लोग बाहरी, उन्हें...’
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget