एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी को जवाब, कहा- देश से नफरत करने वालों के साथ चलकर आप मोहब्बत का कौन सा पैगाम दे रहे हैं?

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि वो लोगों का मजाक बना रहे हैं.

BJP Vs Congress: राहुल गांधी के दिल्ली में लाल किले से मेड इन चाइना और चीन को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी गरीबों का मजाक बना रहे हैं. दावा किया कि हम कोरोनाकाल में चीन से एप्पल फोन की 14 फैक्ट्री लेकर आए. आरोप लगाया कि राहुल गांधी सेना के प्रति नफरत फैला रहे हैं.

रविशंकर प्रसाद ने शनिवार(24 दिसंबर) की बीजेपी की ओर से पीसी कर कहा,''एप्पल और सैमसंग के फोन भी भारत में बनते हैं, जिसमें मेड इन इंडिया लिखा होता है. कोरोनाकाल में चीन से एप्पल फोन की 14 फैक्ट्री लेकर हम आए.'' साथ ही उन्होंने कहा कि किसने कहा कि हिंदू धर्म में गरीबों को मजाक बनाने के लिए कहा गया है. iगरीबोंं को मजाक बनाना आपकी(राहुल गांधी) आदत बन घई क्या? 

'पीएम मोदी बढ़ा रहे हैं चेतना'
रविशंकर प्रसाद ने कहा, ''किसने कहा है कि हिंदू धर्म में गरीबों को मारने की बात है? पीएम मोदी हिंदू धर्म की चेतना को आगे बढ़ा रहे हैं. चले हैं मोहब्बत की बात करने लेकिन देश से नफरत फैलाने वालों के साथ चलकर आप कौन  सा मोहब्बत का पैगाम देना चाहते हैं?''

जवाहरलाल नेहरू को लेकर क्या बोले?
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के सक्रिय सदस्य राहुल गांधी की यात्रा में विभिन्न जगहों पर चले हैं, ऐसा क्यों? देश से नफरत करने वालों के साथ चलकर आप (राहुल गांधी) मोहब्बत का कौन सा पैगाम दे रहे हैं? उन्होंने आगे सवाल किया कि क्या आप 1962 को भूल गए हैं. हम पूछते कि वो जमीन कब वापस आएगी जो जवाहरलाल नेहरू के पीएम रहते हुए ली गई थी. आप कहते हैं कि सेना पिट रही है तो क्या आर्मी प्रति आपकी पार्टी की रणनीति नफरत फैलाने की रही है.

'सेना दे रही है जवाब'
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आपकी सरकार (कांग्रेस सरकार) में तो सेना के हथियार खरीदने में कमीशन चलता था या नहीं, ये बताएं? आज जिस तरह से भारत की सेना के साजो-सामान बाहर से भी आए हैं और भारत में भी बने हैं.  उसी का परिणाम है कि आज हिंदुस्तान की सेना बुलंदी से जवाब दे रही है.

राहुल गांधी ने क्या कहा? 
राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली के लाल किले पहुंची. इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि बॉर्डर पर कोई नहीं घुसा तो भारतीय सेना ने चीन की आर्मी से 21 दौर की बात क्यों की? साथ ही उन्होंने दावा किया कि चाइना ने जमीन हड़प ली. आगे उन्होंने कहा था कि जूते और शर्ट पर भी मेड इन चाइना लिखा दिख रहा है. इसे हमे मेड इन इंडिया करना है.

यह भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: 'हिन्दुस्तान जानता है कि नरेंद्र मोदी नहीं, अडानी-अंबानी की है सरकार'- लाल किले से बोले राहुल गांधी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIADMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIADMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
बागियों का विरोध कर रहे कल्याण बनर्जी की प्रियंका ने ली चुटकी, जानें क्या कहा?
बागियों का विरोध कर रहे कल्याण बनर्जी की प्रियंका ने ली चुटकी, जानें क्या कहा?
ED के रडार पर दाऊद गैंग का नेटवर्क! सलीम डोला गैंग पर कार्रवाई
ED के रडार पर दाऊद गैंग का नेटवर्क! सलीम डोला गैंग पर कार्रवाई

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget