एक्सप्लोरर

Weather Update Tomorrow: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में बढ़ सकती है ठंड, जानिए कल के मौसम का हाल

IMD Weather Update Tomorrow: उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट के साथ मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है. आइए जानते हैं कल के मौसम का हाल.

IMD Weather Update: देश के उत्तरी राज्यों में एक बार फिर से ठंड (Cold) बढ़ सकती है. एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ रहा है. जिसका असर उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों पर पड़ेगा और तापमान में गिरावट दर्ज होगी. मौसम विभाग (IMD) की अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार (12 फरवरी) तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार के बाद पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश/बर्फबारी कम होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर हो जाएगी. जिस वजह से आगले 2-3 दिनों के दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट हो सकती है और ठंड बढ़ने की संभावना है.

14-15 फरवरी के दौरान बर्फबारी की संभावना

इसके अलावा एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के 14 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. इसके प्रभाव से 14-15 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, में बारिश/बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे में उत्तरी हरियाणा, असम, मेघालय, नगालैंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई है. 

कैसा रहेगा तापमान?

मौसम विभाग की अनुसार, 13 तारीख तक उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट और उसके बाद 3 दिनों के लिए 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है. 14 तारीख तक मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है. 

इन इलाकों में छाएगा कोहरा

इसके अलावा 12 तारीख तक पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है और उसके बाद अगले 3 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. वहीं अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पंजाब, पूर्वी असम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रात/सुबह के घंटों के दौरान अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा (Dense Fog) छाए रहने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें- 

अब इस वायरस को लेकर WHO ने दी चेतावनी, कहा- नहीं बरती सावधानी तो कोविड के जैसे मचाएगा तबाही

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव को बोरी में भरकर फरार
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव को बोरी में भरकर फरार
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget