एक्सप्लोरर

अब इस वायरस को लेकर WHO ने दी चेतावनी, कहा- नहीं बरती सावधानी तो कोविड के जैसे मचाएगा तबाही

WHO On Bird Flu: एवियन इन्फ्लूएंजा हाल ही में मिंक और अन्य स्तनधारियों के बीच फैल गया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने माना है कि स्थिति और खराब हो सकती है.

WHO Warning On H5N1: कोविड-19 ने पूरी दुनिया में 2020 से ही तबाही मचा रखी है. कोरोना (Corona) के कारण दुनिया के कई देशों की हालत इतनी खराब हुई है कि वे अभी तक नहीं संभल पाए हैं. इसी बीच एक ओर वायरस का महामारी बनने का खतरा बढ़ता जा रहा है. बर्ड फ्लू इंफेक्शन के पक्षियों के अलावा स्तनधारी जीवों में फैलने के कारण विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की चिंता बढ़ गई है. मिंक, ऑटर, लोमड़ी, सी लॉयन जैसे स्तनधारी जीवों में बर्ड फ्लू फैलने पर डब्लूएचओ ने कहा कि ऐसे में इंसानों में भी संक्रमण का खतरा दिख रहा है, क्योंकि इंसान भी स्तनधारी जीवों का ही प्रकार है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने आग्रह किया कि सतर्क रहें, लेकिन घबराएं नहीं. डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने बुधवार (8 फरवरी) को कहा कि हाल के हफ्तों में रिपोर्ट किए गए मिंक, ऊदबिलाव, लोमड़ियों और सी लॉयन में एवियन इन्फ्लूएंजा के मामलों पर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि फिलहाल डब्ल्यूएचओ मनुष्यों के लिए जोखिम को कम आंकता है, लेकिन हम ये नहीं मान सकते हैं कि ऐसा ही मामला बना रहेगा और इसलिए हमें यथास्थिति में किसी भी बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए. 

डब्ल्यूएचओ ने कहा- न करें ये काम

उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू इंसानों में फैलना दुर्लभ है, हालांकि इसके खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता. उनके इसको रोकने के लिए तरीका भी बताया. डब्ल्यूएचओ का कहना है कि किसी भी बीमार या मृत जंगली जानवर-पक्षी को न छुएं न उसके पास जाएं. ऐसा जानवर मिलने पर स्थानीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दें. साथ ही बीमार या मृत मुर्गियों को लेकर भी पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है.  

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि ये फ्लू संक्रमित पक्षियों को छूने, संक्रमित जानवरों के मल या रहने की जगह को छूने और संक्रमित जानवर-पक्षी को मारने या पकाने से फैलता है. डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता क्रिश्चियन लिंडमीयर ने बताया कि विश्व भर में चार लोग पिछले साल एवियन फ्लू वायरस (H5N1) से संक्रमित थे, जिनमें से एक की मृत्यु हो गई थी. 

 एवियन फ्लू में महामारी पैदा करने की क्षमता

उन्होंने कहा कि एवियन फ्लू भविष्य में महामारी पैदा करने की अपनी क्षमता के कारण मानव स्वास्थ्य के लिए एक निरंतर खतरा बना हुआ है और इसलिए मजबूत रोग निगरानी महत्वपूर्ण है. प्रवक्ता ने कहा, "जानवरों में निगरानी वायरस में किसी भी बदलाव को पकड़ने के लिए महत्वपूर्ण है, जिसका मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है." 

स्थिति खराब होती है तो तैयार रहें

टेड्रोस ने बुधवार को देशों से उन क्षेत्रों की निगरानी को मजबूत करने का आह्वान किया था जहां मानव और जानवर सीधे संपर्क में रहते हैं. डब्ल्यूएचओ ये सुनिश्चित करने के लिए भी काम कर रहा है कि अगर स्थिति खराब होती है तो टीकों और एंटीवायरल की आपूर्ति उपलब्ध हो. टेड्रोस ने कहा कि डब्ल्यूएचओ (WHO) इस मुद्दे पर निर्माताओं के साथ लगातार बातचीत कर रहा है. 

ये भी पढ़ें-

नई अज्ञात बीमारी ने दी दस्तक! मौतों से सहम उठा ये देश, सरकार ने किया 200 लोगों को क्वारंटाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक सफदरजंग अस्पताल में 8वीं मंजिल पर हैं भर्ती, दिल्ली पुलिस का है सख्त पहरा
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget