एक्सप्लोरर

Weather Update: तपती धूप, बढ़ता पारा, एक हफ्ते में ही पड़ेगी झुलसा देने वाली गर्मी, जानें उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम

Today Weather Update: देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो सकता है. अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम और केरल के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार है.

Weather Update Today: अप्रैल के शुरुआती दिनों में तपती धूप इस बात की तरफ इशारा कर रही है कि अब आने वाले दिनों में झुलसा देने वाली गरमी पड़ सकती है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले हफ्ते में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं. मध्य भारत के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ेगा और लोगों को अप्रैल महीने में ही मई की गर्मी का एहसास हो सकता है. हालांकि पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश देखी जा सकती है.

मार्च में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टी से जहां मौसम में भारी तब्दीली नजर आई तो वहीं अब तेज धूप से लोगों के चेहरे झुलसने लगे हैं. मौसम विभाग की मानें तो इस सप्ताह तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी पड़ सकती है. केरल समेत पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों को छोड़कर भारत के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान बढ़ने के आसार हैं.

40 डिग्री सेल्सियस के पार तापमान
देश के कई हिस्सों में कड़ी धूप और पसीने में भिगो देने वाली गर्मी पड़ रही है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भारत के अधिकांश हिस्सों में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मध्य भारत और इसके आस-पास के क्षेत्रों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की उम्मीद है. पूर्वी भारत के कई हिस्सों जैसे पश्चिम बंगाल और दक्षिण-पूर्वी भारत में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो सकता है.

पूर्वानुमान के मुताबिक ओडिशा, बिहार, झारखंड गुजरात और गोवा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने की उम्मीद है. आंध्र प्रदेश में भी भयंकर गर्मी पड़ सकती है वहीं तेलंगाना और महाराष्ट् में भी तापमान बढ़ने का अनुमान है. हालांकि इन हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के लिए लू चलने को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर के राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम में हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है. केरल में भी अगले 5 दिनों तक हल्की बारिश के आसार हैं. केरल में हल्की बारिश के साथ 12 स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान और जम्मू कश्मीर में एक-दो स्थानों पर बादल गरजने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:

'शांति के लिए खतरा', अरुणाचल प्रदेश में बोले अमित शाह, 'सुई के नोक के बराबर भी...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget