एक्सप्लोरर

Weather Update Today: दिल्ली-NCR में बारिश से ठंड की दस्तक, पांच डिग्री तक गिरा पारा, देशभर में कैसा रहेगा मौसम, जानें

IMD Weather Update: अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है और उत्तर भारत के कई राज्यों में भी बौछारें पड़ने की संभावना है.

Weather Update Today: देशभर में बारिश के बाद इस वक्त मौसम सुहावना बना हुआ है. इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी दिल्ली में सोमवार को रातभर बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों में मंगलवार (17 अक्टूबर) को भी बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है. आईएमडी का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है. 

राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार (16 अक्टूबर) को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया. पीटीआई एजेंसी के मुताबिक,  दिल्ली में हवाओं के कारण आज पारा गिरकर 30.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है. नोएडा, इंदिरापुरम, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली कड़कने के साथ बारिश दर्ज की गई. 

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारी गरज और बारिश वाले बादल दिल्ली और एनसीआर में छाए हैं. तीव्र बारिश और ओलावृष्टि संभव है.... ध्यान रखें. ” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली का अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. पंजाब, हरियाणा समेत कई मैदानी इलाकों में बारिश के बाद फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है. 

इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने देश के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में आज बारिश जारी रहने की संभावना जताई है. वहीं अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है. उत्तराखंड में चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी बर्फबारी के बाद बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है. इसके साथ ही अन्य सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

यह भी पढ़ें:-

Israel Hamas War Live Updates: US प्रेसिडेंट जो बाइडेन करेंगे इजरायल का दौरा, इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा- 'लंबी चलेगी लड़ाई, कीमत चुकानी पडे़गी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget