एक्सप्लोरर

Weather Update: बदल गया मौसम का मिजाज, दिल्ली में ठंड का आलम, UP-MP में आज बरसेंगे बादल, जानें अपने राज्य का हाल

Weather Update Today: देश के कई हिस्सों में बारिश के बाद से मौसम बदल गया है और कई जगहों पर ठंड ने भी दस्तक दे दी है. मौसम विभाग ने ताजा जानकारी शेयर की है.

Weather Today: देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश के बाद मौसम बदल गया है. यहां हल्की-हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बारिश के आसार हैं. उत्तर प्रदेश में खराब मौसम के चलते कई हिस्सों में स्कूल भी बंद किए गए हैं. अलीगढ़ में आदेश जारी करके कहा गया है कि खराब मौसम के चलते आज मंगलवार (28 नवंबर) को स्कूल बंद रहेंगे.

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश होने की संभावना है. इनमें से कई राज्यों में बारिश शुरू भी हो गई है. बारिश को देखते हुए मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 29 नवंबर से ठंड बढ़ जाएगी.

2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

बीते दिन सोमवार (27 नवंबर) को एक तरफ जहां दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहा. इसके साथ ही दिसंबर के महीने की शुरुआत में 2 से 3 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान दिल्ली में हल्के से मध्यम तक कोहरा छाए रहने की भी संभावना है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक देश के अन्य राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना व्यक्त की गई है.

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, आज मंगलवार (28 नवंबर) को मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु के साथ-साथ अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ अन्य जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश संभव है. इसके अलावा पहाड़ों में पश्चिमी हिमालय के ऊपरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है.

गुजरात में आफत की बारिश

गुजरात के कई हिस्सों में हुई बेमौसम बारिश के दौरान बिजली गिरने से 27 लोगों की मौत हो गई. बारिश से घरों और खड़ी फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. बिजली गिरने से संबंधित मौत रविवार सुबह से लेकर 24 घंटों के अंतराल में हुईं. सबसे ज्यादा मौत दाहोद, तापी, डांग, अमरेली, सुरेंद्रनगर, बोटाद, मेहसाणा, खेड़ा, पंचमहल, साबरकांठा, अहमदाबाद, भरूच और देवभूमि द्वारका जिलों में हुईं. तूफान और ओलावृष्टि के साथ हुई असमय बारिश से घरों और खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है.

ये भी पढ़ें: In Pics: दिल्ली के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश, ओले गिरे, जानें- मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget